Budget 2026: नारा नहीं, संकल्प है विकसित भारत, गडकरी और शाह ने गिनाईं बजट 2026 की सबसे बड़ी खूबियां
Amit Shah on Union Budget: अमित शाह ने बजट 2026 को बताया 'विकसित भारत बजट'। नितिन गडकरी ने भी इंफ्रास्ट्रक्चर और MSME पर विजन की सराहना की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस
नितिन गडकरी और अमित शाह (सौजन्य-IANS)
Union Budget 2026 Reaction: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का मजबूत संकल्प करार दिया है। अमित शाह ने बजट की सराहना करते हुए विकसित भारत बजट का टैग दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “बजट 2026-27 के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है। इस बजट में न सिर्फ हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, बल्कि उसे प्रोत्साहन देने का एक जमीनी विजन भी है, जो उसे हर कदम पर मदद करेगा। विकसित भारत बजट एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी हो।”
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज्म तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर एआई तक, स्पोर्ट्स से लेकर तीर्थों तक, विकसित भारत बजट हर गांव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सपनों को शक्ति देकर उन्हें पूरा करने वाला बजट है। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और अगले 25 वर्षों के रोडमैप को दर्शाने वाले इस बजट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का हर भारतवासी की ओर से हार्दिक अभिनंदन।”
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
पवनराजे हत्याकांड पर कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में हलचल, अमित शाह के दखल से सफल होगा ऑपरेशन टाइगर?
‘बगावत के बावजूद खाली हाथ’, पवनराजे निंबालकर हत्याकांड के फैसले पर ओमराजे की पहली प्रतिक्रिया
‘अब कोई गुट नहीं, एक ही शिवसेना’, एकनाथ शिंदे के ऑपरेशन टाइगर को लेकर उद्धव ठाकरे पर अमित शाह का तंज
बजट 2026 पर नितिन गडकरी क्या बोले?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “केंद्रीय बजट 2026 किसानों, युवाओं और एमएसएमई पर केंद्रित एक निर्णायक रोडमैप पेश करता है, जो समावेशी विकास, इनोवेशन और पूंजी निवेश की नींव को मजबूत करता है, क्योंकि भारत विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ऐसी वित्तीय रणनीति के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं जो उत्पादकता, प्रतिस्पर्धा और उद्यमिता को बढ़ावा देती है, और भारत को वैश्विक विनिर्माण और इनोवेशन लीडर के रूप में स्थापित करती है।”
यह भी पढ़ें – Budget 2026: ट्रेडिंग करना हुआ महंगा! F&O पर STT में भारी बढ़ोतरी, जानें अब कितना कटेगा टैक्स
गडकरी ने पोस्ट में आगे लिखा, “आर्थिक लचीलेपन, नागरिक सशक्तिकरण और समान पहुंच पर आधारित यह बजट वैश्विक अनिश्चितताओं का आत्मविश्वास से जवाब देता है। इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवा में लक्षित निवेश उत्पादकता बढ़ाते हैं, जीवन की गुणवत्ता में सुधार करते हैं, और आवश्यक सेवाओं तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करते हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “आत्मनिर्भरता और स्थायी क्षमता निर्माण पर मजबूत फोकस के साथ, यह बजट एक विकसित भारत के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है – जो लचीला, अवसरों से भरा और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
