- Hindi News »
- Business »
- American President Donald Trump Claimed Trade Agreement With India
अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को लेकर कही बड़ी बात, बोले- नई दिल्ली के साथ जल्द होगा ट्रेड एग्रीमेंट
- Written By: अपूर्वा नायक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये दावा किया है कि भारत अमेरिका के साथ 100 प्रतिशत टैरिफ कम करके ट्रेड एग्रीमेंट करने के लिए तैयार हैं। जिसपर विदेश मंत्री ने भी बयान दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप और एस जयशंकर (सौ. डिजाइन फोटो )
न्यूयॉर्क : भारत पाकिस्तान तनाव में हस्तक्षेप करने के कारण डोनाल्ड ट्रंप के प्रति भारत में नाराजगी देखी जा रही है। इसी बीच ट्रंप ने एक बड़ा दावा कर दिया है कि भारत अमेरिकी सामान पर 100 प्रतिशत टैरिफ कम करने के लिए मान गया है।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच में ट्रेड डील हो सकती है। हालांकि ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्हें प्रपोज्ड ट्रेड डील के लिए कोई जल्दबाजी नहीं होने की बात कही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बार-बार यह दावा किया है कि भारत अमेरिकी सामान पर सभी टैरिफ कम करने की पेशकश कर रहा है। इसे देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरूवार को नई दिल्ली में कहा कि कोई भी ट्रेड डील पारस्परिक रूप से लाभकारी होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी में भारी उछाल, चांदी 5000 और सोना 1600 रुपये महंगा
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
ट्रंप ने एक बार फिर भारत को दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि वे ट्रेड करना लगभग असंभव बना देते हैं। क्या आप जानते हैं कि वे अमेरिका के लिए अपने टैरिफ में 100 प्रतिशत कटौती करने को तैयार हैं।
जब उनसे पूछा गया कि भारत के साथ एग्रीमेंट कब तक होगा, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ये जल्द ही होगा। मुझे कोई जल्दी नहीं है। देखिए, हर कोई हमारे साथ कॉन्ट्रेक्ट करना चाहता है। उन्होंने कहा कि साउथ कोरिया कॉन्ट्रेक्ट करना चाहता है, लेकिन मैं हर किसी के साथ सौदा नहीं करने जा रहा हूं। मैं बस लिमिट सेट करने जा रहा हूं। मैं सबसे ट्रेड डील नहीं कर सकता, क्योंकि आप इतने लोगों से नहीं मिल सकते। मेरे पास 150 देश हैं, जो ये डील करना चाहते हैं।
भारत और अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। जयशंकर ने गुरूवार को कहा कि ये जटिल वार्ताएं हैं। जब तक सब कुछ तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ भी तय नहीं होता। कोई भी ट्रेड डील परस्पर लाभकारी होना चाहिए।
भारत के दुश्मन से यारी पड़ेगी तुर्की को भारी, मालदीव जैसे होंगे हालात
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट के लिए वार्ता की प्रगति का आकलन करने के लिए इस समय वाशिंगटन में हैं। उम्मीद है कि वह अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि यानी यूएसटीआर जैमीसन ग्रीर के साथ बातचीत करेंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
American president donald trump claimed trade agreement with india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
May 30, 2026 | 01:39 PMमानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
May 30, 2026 | 01:39 PMचंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
May 30, 2026 | 01:38 PMनागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
May 30, 2026 | 01:36 PMPurnima Upay: बरसों बाद ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा 2026 पर महासंयोग, चुपचाप कर लें ये काम, चमक उठेगी किस्मत
May 30, 2026 | 01:32 PMसूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PMमुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
May 30, 2026 | 01:23 PMवीडियो गैलरी

15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM













