Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mahakumbh 2025 में एक करोड़ ‘आरती संग्रह’ बांटेंगे गौतम अडाणी, गीता प्रेस के साथ की साझेदारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गौतमाअडाणी ने इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है। हमारे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jan 10, 2025 | 10:03 PM

गौतम अडाणी, ( चेयरपर्सन, अडाणी समूह)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: देश के मशहूर कारोबारी गौतम अडाणी के नेतृत्व वाली अदाणी ग्रुप ने इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ में भक्तों के बीच ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियों के मुफ्त वितरण के लिए गीता प्रेस के साथ साझेदारी की है। यह पुस्तक आरती संग्रह है। इसे गीता प्रेस ने प्रकाशित किया है और यह पहल सनातन साहित्य सेवा का हिस्सा है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण, प्रचार और प्रसार के उद्देश्य से समर्पित संगठन गीता प्रेस के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को अहमदाबाद में अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी से मुलाकात की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गौतमाअडाणी ने इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है। हमारे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्था गीता प्रेस के सहयोग से हम कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को आरती संग्रह की एक करोड़ प्रतियां निःशुल्क प्रदान कर रहे हैं।

सेवा ही ईश्वर है- गौतम अडाणी

गौतम अदाणी ने आगे लिखा कि धर्म और संस्कृति के प्रति निस्वार्थ सेवा और जिम्मेदारी की भावना देशभक्ति का एक रूप है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। सेवा ही ध्यान है, सेवा ही प्रार्थना है और सेवा ही ईश्वर है। अदाणी ने कहा कि आज मुझे गीता प्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों से प्रेरणा मिली, जो सनातन साहित्य के माध्यम से 100 वर्षों से राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं और मुझे गीता प्रेस की उत्कृष्ट सेवा के लिए अपना आभार व्यक्त करने का सौभाग्य मिला। सनातन धर्म की सेवा के लिए प्रतिबद्ध गीता प्रेस ने वर्ष 2023 में अपने 100 वर्ष पूरा कर लिया।

सम्बंधित ख़बरें

Gita Updesh: जब जीवन में टूटने लगे हौसला, गीता के ये उपदेश देंगे हिम्मत और सही दिशा

Adani Group Investment: अदाणी ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में किया 1.5 लाख करोड़ का बड़ा निवेश

हम झुके नहीं, हम रुके नहीं… एजीएम 2026 में विरोधियों पर जमकर बरसे गौतम अदाणी, किया ये बड़ा ऐलान

मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब

महाकुम्भ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है! यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुम्भ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं। आज सनातन साहित्य के… pic.twitter.com/jGixzGafz8 — Gautam Adani (@gautam_adani) January 10, 2025

गीता प्रेस के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई

अदाणी समूह के साथ सहयोग के बारे में गीता प्रेस के प्रतिनिधियों ने कहा कि पवित्र भावना से काम करने वाली हर संस्था के प्रति उनके मन में अत्यंत सम्मान है। गीता प्रेस की ओर से महासचिव नीलरतन चांदगोठिया, ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल, ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य राम नारायण चांडक, प्रबंधक लाल मणि तिवारी एवं आचार्य संजय तिवारी ने अदाणी से भेंट की।

Adani partners with gita press for sanatan sahitya seva at mahakumbh 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2025 | 10:03 PM

Topics:  

  • Gautam Adani
  • Gita Press
  • Mahakumbh 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.