क्रेडिट कार्ड मार्केट में अडाणी ग्रुप की एंट्री, एयरपोर्ट लाउंज से लेकर भारी रिवार्ड पाइंट का फायदा
अडाणी वन और ICICI बैंक ने हवाई अड्डे से जुड़े लाभों के साथ देश का पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश किया है। ये कार्ड्स पूरे अदाणी ग्रुप के कंस्यूमर इकोसिस्टम पर खर्च करने पर 7 फीसदी तक के अदाणी रिवॉर्ड पॉइंट्स देगा।
- Written By: अंजू वशिष्ठ
अडाणी वन और ICICI बैंक का नया क्रेडिक कार्ड (सौजन्य- सोशल मीजिया)
नई दिल्ली: अडाणी समूह ने फाइंसेशियल सेक्टर में कदम रखने का ऐलान कर दिया है। पोर्ट, इंफ्रा, एनर्जी , सीमेंट जैसे सेक्टर्स में मजबूत जगह बनाने के बाद अडानी ग्रुप पेमेंट और क्रेडिट कार्ड सर्विसेज में उतरने जा रहा है। समूह ने ICICI बैंक के साथ मिलकर सोमवार को एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।
समूह की इकाई अडाणी वन और आईसीआईसीआई बैंक ने वीजा के साथ मिलकर हवाई अड्डे से जुड़े लाभों के साथ देश का पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश किया है। अडाणी वन एक ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को टिकट बुक करने, उड़ान की स्थिति की जांच करने, लाउंज तक पहुंचने, शुल्क-मुक्त उत्पादों की खरीदारी करने, कैब लेने और पार्किंग का लाभ उठाने आदि में मदद करता है।
कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘कार्ड में कई लाभ दिये गये हैं। इसे कार्डधारकों के उनके हवाई अड्डे और यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। ये अडाणी वन ऐप जैसे अडाणी समूह के उपभोक्ता परिवेश से जुड़ी इकाइयों में खर्च पर सात प्रतिशत तक ‘रिवॉर्ड पॉइंट’ देता है। अडाणी वन ऐप के जरिये उड़ान, होटल, ट्रेन, बस और कैब, अडाणी इलेक्ट्रिसिटी बिल भुगतान आदि सेवाएं ली जा सकती हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Adani UK Port: ब्रिटेन के बंदरगाहों पर चलेगा अडानी का सिक्का, 21 पोर्ट्स पर है अब कंपनी की नजर
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Adani Group Investment: अदाणी ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में किया 1.5 लाख करोड़ का बड़ा निवेश
हम झुके नहीं, हम रुके नहीं… एजीएम 2026 में विरोधियों पर जमकर बरसे गौतम अदाणी, किया ये बड़ा ऐलान
अडाणी समूह ने दिसंबर, 2022 में, कंपनी की डिजिटल पहल को आगे बढ़ाते हुए अडाणी वन ऐप शुरू किया। कार्ड उपयोगकर्ताओं को शुल्क मुक्त दुकानों पर खरीदारी और हवाई अड्डों पर खाने और पेय पदार्थों से जुड़े खर्चों पर छूट जैसे लाभ भी मिलते हैं। साथ ही किराने का सामान, बिजली बिल भुगतान आदि पर ‘रिवॉर्ड पॉइंट’ जैसे लाभ मिलते हैं।
अडाणी समूह के निदेशक जीत अडाणी ने कहा, ‘‘अडाणी वन आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड एक सहज डिजिटल परिवेश की दिशा में पहल है। अडाणी वन मंच का लाभ उठाकर उपयोगकर्ताओं को सहजता और सुगमता का अनुभव होगा।” आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राकेश झा ने कहा कि अडाणी वन और वीजा के सहयोग से को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश करना बैंक का ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक और कदम है।
कंपनी ने बैंक की साझेदारी के साथ क्रेडिट कार्ड के दो प्रकार लॉन्च किए हैं। इसमें Adani One ICICI Bank सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड और Adani One ICICI Bank प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड शामिल है। को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड की फायदे की बात करें तो इसमें एयरपोर्ट से जुड़े खास फायदे मिलते हैं।
ये कार्ड्स पूरे अदाणी ग्रुप के कंस्यूमर इकोसिस्टम पर खर्च करने पर 7 फीसदी तक के अदाणी रिवॉर्ड पॉइंट्स देगा। जैसे कि अदाणी वन ऐप, जहां कोई भी फ्लाइट, होटल, ट्रेन, बस और कैब बुक कर सकता है। अदाणी द्वारा प्रबंधित एयरपोर्ट्स, अदाणी सीएनजी पंप, अदाणी बिजली के बिल और ट्रेनमैन, जो एक ऑनलाइन ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म है। कार्ड पर वेलकम बेनिफिट्स के रूप में भी कई तरह के ऑफर दिए गए हैं।
(एजेंसी- इनपुट के साथ)
