-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- 8th Pay Commission Latest Update Government Release Notification In November 2025
8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर नया अपडेट, कब तक होगा लागू; क्या है सरकार का अगला प्लान?
- Written By: मनोज आर्या
8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में आठवें वेतन आयोग की मंजूरी दे दी है। हालांकि, अब तक सरकार की ओर से ना तो समिति का गठन किया गया है और ना ही इसके सदस्यों की घोषणा हुई है।

आठवां वेतन आयोग, (कॉन्सेप्ट फोटो)
8th Pay Commission Latest Update: लंबे समय से आठवें वेतन आयोग की राह देख रहें केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। सरकार जल्द नई घोषणा करने वाली है। 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया में हो रही देरी को जल्द रफ्तार मिलने की उम्मीद है। इस खबर से लगभग एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा, जो पिछले कुछ समय से नए वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में आठवें वेतन आयोग की मंजूरी दे दी है। हालांकि, करीब 10 महीने के बाद भी सरकार की ओर से ना तो समिति का गठन किया गया है और ना ही इसके सदस्यों की घोषणा की गई है।
नवंबर 2025 में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 8वें वेतन आयोग को लेकर नियम व शर्ते बनाने में सक्रिय रूप से लगी हुई है। अगले महीने यानी की नवंबर 2025 तक सरकार अधिसूचना जारी कर सकती है। जानकारों का कहना है कि, 8वें वेतन आयोग का मसौदा तैयार करने के लिए सरकार ज्यादा समय नहीं ले सकती हैष क्योंकि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सरकार को जरूरी फैसले लेने होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC New Website: आज लॉन्च हो सकती है रेलवे की नई वेबसाइट, तत्काल बुकिंग की झंझट खत्म; जानें क्या कुछ बदलेगा
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Share Market: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, 377 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24,214 के पार
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने क्या कहा?
जिसके तहत सरकार नए वेतन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कर सकती है। वर्तमान में केंद्र सरकार राज्यों और वित्त विभाग के साथ ही दूसरे विभागों के द्वारा मिले सुझावों की समीक्षा कर रही हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी दी है कि, सरकार इस विषय पर तेजी से काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग से संबंधित अधिसूचना सही समय पर सरकार द्वारा जारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Rate: दो दिनों की गिरावट के बाद फिर उछला सोना, चांदी में भी तेजी बरकरार; देखें आज का भाव
कब तक लागू हो जाएगा 8वां वेतन आयोग?
आठवां वेतन आयोग के लागू होने से केंद्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों और लगभग 65 लाख पेंशनभोगियों को आर्थिक रूप से फायदा होगा।अगर पिछले वेतन आयोग के लागू होने की समय सीमा को देखें तो, इसमें 2 से 3 साल का समय लग जाता है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि 8वें वेतन आयोग 2028 तक लागू हो पाएगा। हालांकि, सरकार सभी कर्मचारियों को इन सालों में हुई वेतन वृद्धि बोनस के रुप में देगी। यानि कि, उन्हें किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।
8th pay commission latest update government release notification in november 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














