8th Pay Commission: अगर 8वें वेतन आयोग में हुई देरी, तो क्या घट जाएगा आपका एरियर? जानें क्या कहता है नियम

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट में देरी से एरियर पर असर पड़ सकता है। जानें नियम और कर्मचारियों को कितना इंतजार करना होगा। फिटमेंट फैक्टर से सैलरी में कितनी बढ़ोतरी संभव है?
8th pay commission benefit for retired employess
आठवां वेतन आयोग(सोर्स- डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आठवें वेतन आयोग द्वारा आने वाले कुछ महीनों में अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सकती है।

  • रिपोर्ट के आधार पर सरकार के कर्मचारियों की वेतन, भत्ते और पेंशन पर निर्णय लेगी।

  • आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था और इसे 18 महीने का समय दिया गया था।

8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग द्वारा आने वाले कुछ महीनों में अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सकती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों की वेतन संशोधन, भत्ते और पेंशन आदि पर निर्णय लिया जाएगा। इस आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था और इसे कुल 18 महीने का समय दिया गया था।

इस प्रकार देखें तो आयोग के पास अब केवल 6 महीने से भी कम समय बचा है। इस अवधि में आयोग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। लेकिन यदि आयोग मई 2027 तक रिपोर्ट जमा नहीं करता है, तो उस स्थिति में एरियर का क्या होगा?

कर्मचारियों को करना होगा इंतजार

यदि आयोग निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट जमा नहीं करता है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। अभी तक आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि रिपोर्ट कब प्रस्तुत की जाएगी।

एरियर को लेकर क्या है अपडेट?

यह इस बात पर निर्भर करेगा कि 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट किस तारीख से लागू होती है। मान लें कि केंद्र सरकार इसे 1 जनवरी 2026 से लागू करती है। तो जितने महीने की देरी होगी, उतने महीने का एरियर नई सैलरी के आधार पर कर्मचारियों को दिया जाएगा। यही व्यवस्था पेंशनर्स के लिए भी लागू होगी। ध्यान दें, 7वां वेतन आयोग आधिकारिक तौर पर 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हुआ था।

8th pay commission benefit for retired employess
Gold-Silver Price Today: सोने के भाव में गिरावट, चांदी ₹10 हजार सस्ती; जानें 10 शहरों के रेट

8वें वेतन आयोग में अब तक क्या हुआ?

वेतन आयोग ने इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बैठकें की हैं। मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, भुवनेश्वर, जम्मू-कश्मीर समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर ये बैठकें आयोजित की गई हैं। इन बैठकों में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से जुड़े संगठनों ने कई प्रकार की सुझाव दिए हैं। इनमें सबसे अधिक ध्यान फिटमेंट फैक्टर पर केंद्रित था।

कई संगठनों ने 4 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। फिटमेंट फैक्टर के गुणांक के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि होगी। वर्तमान में न्यूनतम बेसिक वेतन 18,000 रुपये है, जो 4 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर बढ़कर 72,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

8th pay commission benefit for retired employess
1 December Rule Changes: 1 तारीख से बदल रहे हैं आपकी जेब से जुड़े नियम, क्रेडिट कार्ड से NPS तक होगा सीधा असर

8वें वेतन आयोग से NC-JCM की मांग

NC-JCM ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 69000 रुपये तक बढ़ सकती है। गौरतलब है कि 7वें वेतन आयोग के समय फिटमेंट फैक्टर 2.57 निर्धारित किया गया था।