स्टॉक मार्केट के अच्छे प्रदर्शन के बीच आएगी IPO की बहार, ये कंपनियां जुटाएगी 1 लाख करोड़ से ज्यादा

सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि अगर स्टॉक मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहता है, तो आईपीओ मार्केट में जल्द ही कई बड़े आईपीओ की एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है कि 60 से भी ज्यादा कंपनियां आईपीओ लॉन्च की तैयारी में हैं।
सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि अगर स्टॉक मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहता है, तो आईपीओ मार्केट में जल्द ही कई बड़े आईपीओ की एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है कि 60 से भी ज्यादा कंपनियां आईपीओ लॉन्च की तैयारी में हैं।
आईपीओ (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति और ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के टेंशन के बीच पिछले दिनों भारतीय शेयर मार्केट में उछल-पुथल देखने के लिए मिली थी। हालांकि अब बाजार में रौनक वापस आने की उम्मीद है।

ऐसा कहा जा रहा है कि तकरीबन 60 से भी ज्यादा कंपनियां इस समय आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेबी की ओर से 66 कंपनियों को 1 लाख करोड़ से ज्यादा राशि की आईपीओ को परमिशन दी जा चुकी है। इस सूची में जेएसडब्ल्यू सीमेंट, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी और वेरिटास फाइनेंस जैसी कंपनियां शामिल हैं। साथ ही लिस्टेड कंपनियों की लिस्ट आने में अभी समय हैं।

6 महीने में आएगी आईपीओ की बहार

एक्सपर्ट्स की बात मानी जाए तो अगर इंडियन स्टॉक मार्केट की स्थिति अगर अच्छी रहती है, तो अगले 6 महीनों के दौरान बड़ा सुधार आ सकता है। शेयर मार्केट में सेंसेक्स अप्रैल के महीने में निचले स्तर से 13 प्रतिशत और निफ्टी 50 अपने निचले स्तर से तकरीबन 13.6 प्रतिशत सुधार दर्ज किया है। साथ ही निफ्टी मिडकैप में इसी समय के दौरान 18.6 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स में 20.8 प्रतिशत की तेजी भी देखी जा रही है।

जनवरी और फरवरी में 10 आईपीओ हुए लॉन्च

इस साल के शुरूआती 2 महीने यानी जनवरी से फरवरी के बीच में 10 आईपीओ मार्केट में आए। हालांकि, उसके बाद मार्च में कोई भी नया आईपीओ बाजार में नहीं आया था। लेकिन अप्रैल के महीने में एक और कंपनी अपना आईपीओ लेकर आयी थी, जिसका नाम है एथर एनर्जी। मई के महीने में भी बेलराइज इंडस्ट्रीज और बोराना वीव्स ने अपने आईपीओ को लॉन्च किया। 25,000 की कमाई पर मिलेगा 1 करोड़, ऐसे इंवेस्ट करने पर सच होगा करोड़पति बनने का सपना

आने वाले समय में ये आईपीओ होंगे लॉन्च

इस हफ्ते 4 आईपीओ की भी मार्केट में एंट्री होने वाली हैं, जो कि प्रोस्टार्म इन्फो सिस्टम्स, एजिस वोपैक, श्लॉस बेंगलुरू और स्कोडा ट्यूब्स हैं। इसके साथ ही टाटा कैपिटल, फिजिक्सवाला और एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज समेत तकरीबन 60 से ज्यादा कंपनियों ने सेबी को दस्तावेज सौंपे हैं और वे परमिशन के इंतजार में हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com