

PM Kisan 24th Installment Will Release on 30th October: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा गया है कि सीधा समर्थन, मजबूत किसान!
पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी में लिखा गया कि PM-KISAN की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी, जिससे हमारे अन्नदाताओं को लगातार आर्थिक मदद मिलेगी।
बता दें कि देश के करोड़ों किसान दशहरा के समय से ही इस इस योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। हालांक, अब दिवाली से पहले उनके बैंक खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिया जाएगा। देश के कई इलाकों में अभी धान की खेती की जाती है, यह किस्त उन किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। कई लोगों को खाद और उर्वरक खरीदने में मदद मिलेगी।
जिन किसानों ने अब तक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगी। कृषि मंत्रालय के अनुसार, योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। ऐप या नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से किसान अपना ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 23वीं किस्त में केवल कर्नाटक में लगभग 6 लाख किसान ई-केवाईसी के कारण इस योजना के लाभ से वंचित रह गए थे।
बता दें कि ई-केवाईसी के लिए पात्र किसान के पास आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए। क्योंकि ओटोपी के जरिए ही ई-केवाईसी होती है। इसके अलावा फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।