PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को अगली यानी 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। योजना के नियमों के अनुसार केंद्र सरकार हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता की राशि भेजती है। इस बीच उन किसानों की धड़कनें तेज हो गई हैं जिन्होंने अभी तक अपनी ई-केवाईसी या भूमि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है।
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन लाभार्थियों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया है, उनकी किस्त अटक सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस समय रहते चेक कर लें, ताकि किस्त जारी होने पर किसी प्रकार की रुकावट न आए।