Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

FY 2023-24 तक 1.85 लाख नई कंपनियों का हुआ रजिस्ट्रेशन, कारोबार जगत में सबसे आगे महाराष्ट्र

2022-23 में 18,132.16 करोड़ रुपये की सामूहिक चुकता पूंजी के साथ 1,59,524 कंपनियां पंजीकृत हुई थीं। मार्च, 2024 के अंत में देश में कुल 26,63,016 कंपनियां थीं और इनमें से 16,91,495 या 64 प्रतिशत कंपनियां सक्रिय थीं।

  • By अंजू वशिष्ठ
Updated On: May 29, 2024 | 03:52 PM

FY 2023-24 में नई कंपनियों का रजिस्ट्रेशन ( सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: बीते वित्त वर्ष (FY 2023-24) में भारत(India) में 1.85 लाख से अधिक कंपनियों का पंजीकरण (Company Register) हुआ। ये इससे पिछले वित्त वर्ष में पंजीकृत कंपनियों की संख्या से कहीं अधिक है। इस साल मार्च में लगभग 16,600 कंपनियां स्थापित की गईं। आधिकारिक आंकड़ों से ये जानकारी मिली है।

आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 में 18,132.16 करोड़ रुपये की सामूहिक चुकता पूंजी के साथ 1,59,524 कंपनियां पंजीकृत हुई थीं। मार्च, 2024 के अंत में देश में कुल 26,63,016 कंपनियां थीं और इनमें से 16,91,495 या 64 प्रतिशत कंपनियां सक्रिय थीं। आंकड़ो से पता चलता है कि इनमें से कम से कम 9,31,644 पंजीकृत कंपनियां बंद हो गईं, 2,470 निष्क्रिय थीं और 10,385 कंपनियां परिसमापन के तहत थीं। कुल 27,022 कंपनियों को आधिकारिक रिकॉर्ड से हटाने की प्रक्रिया जारी थी।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के मार्च के बुलेटिन के मुताबिक, 2023-24 में कुल 30,927.40 करोड़ रुपये की चुकता पूंजी वाली 1,85,312 कंपनियां पंजीकृत की गईं। इनमें से 71 प्रतिशत कंपनियां सेवा क्षेत्र की थीं। इसके बाद 23 प्रतिशत औद्योगिक क्षेत्र की और छह प्रतिशत कृषि क्षेत्र से संबंधित थीं।

सम्बंधित ख़बरें

12 घंटे चली ED की मैराथन छापेमारी, भंडारा में रेत माफिया पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस जब्त!

Exclusive: 16 को आएगी महायुति की बड़ी सुनामी, राजहंस सिंह ने खोला राज, ‘नवभारत संवाद’ में भरी हुंकार

Mumbai Crime Branch की बड़ी कार्रवाई, तेलंगाना से गांजा तस्कर गिरफ्तार

डिजिटल हेल्थ में नासिक नंबर वन, ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा में नासिक ने रचा देशभर में रिकॉर्ड

राज्यों के हिसाब से वित्त वर्ष 2023-24 में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सबसे अधिक कंपनी रजिस्टर की गई है। इसमें महारष्ट्र की हिस्सेदारी 17.6 फीसदी, यूपी की 11.1 और दिल्ली की 9.2 फीसदी रही।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी कारोबारी गतिविधियों में तेजी आई है। यहां इस वित्त वर्ष में 1433 नई कंपनियां रजिस्टर हुई हैं। आंकड़ों बताते हैं कि, 31 मार्च, 2024 तक देश में कुल 5,164 विदेशी कंपनियां पंजीकृत थीं और उनमें से 3,288 या 64 प्रतिशत सक्रिय थीं।

1 85 lakh new companies register in fy 2023 24 maharashtra at forefront in business world

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2024 | 12:14 PM

Topics:  

  • Financial year 2023-24
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.