मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, बूढ़ी गंडक में नहाने गए 5 मासूम डूबे, दो की मौत, स्थानीय लोगों ने 3 बच्चों की बचाई जान
बुधवार की शाम अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए 5 बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए SDRF की टीम को बुलाया, जिन्होंने बच्चों की तलाश शुरू की।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बीते दिन बुधवार की शाम अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए 5 बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन को स्थानीय लोगों की सतर्कता से बचा लिया गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कोल्हुआ इलाके के बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए बच्चों में सोनम (11), कृष्णा (14), सोनाली (10), नंदनी (8) और रश्मि (9) शामिल थीं। सभी बच्चे एक साथ नदी में उतरे थे। नहाने के दौरान अचानक एक बच्चे का पैर फिसल गया, जिससे सभी गहराई में खिंचते चले गए। बच्चे जब डूबने लगे तो उनकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर दौड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में छलांग लगाकर तीन बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन सोनम और कृष्णा तेज बहाव में बह गईं।
SDRF की टीम ने की सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए SDRF की टीम को बुलाया, जिन्होंने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, अंधेरा हो जाने के कारण बुधवार रात सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। अगले दिन गुरुवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया और शाम तक दोनों बच्चियों के शव बरामद किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बिहार में शराबबंदी की रिपोर्ट कार्ड, 11.37 लाख केस और करोड़ों लीटर जब्त शराब; कानून के 10 साल का पूरा ब्योरा
शौच के लिए गई ननद-भाभी को अगवा कर दरिंदगी, 3 दिन तक बनाए रखा बंधक, गोपालगंज में हैवानियत की हदें पार
‘पूछते थे बिहार को क्या मिला, अब गिनते रह जाएंगे अरबों की सौगात’, विपक्ष के सवालों पर जीतन राम मांझी का पलटवार
हादसे में बची रश्मि कुमारी ने क्या कहा
मृतक कृष्णा की पहचान भगवानपुर, सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली के रूप में हुई है। वह पिछले चार सालों से कोल्हुआ में अपनी नानी के घर रह रही थी। वहीं, सोनम कोल्हुआ की ही रहने वाली थी। प्रत्यक्षदर्शी और हादसे में बची रश्मि कुमारी ने बताया कि सभी बच्चे रोज की तरह बुधवार को भी नहाने के लिए नदी में गए थे। अचानक सब डूबने लगे। रश्मि बताती हैं कि वे किसी तरह बाहर निकल गई, लेकिन सोनम और कृष्णा को नहीं बचाया जा सका।
PAK गोलीबारी में शहीद जवान का शव पहुंचा नवादा, 3 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी ने क्या कहा?
अहियापुर थानेदार रोहन कुमार बताते हैं कि पांच बच्चे नदी में नहाने गए थे। SDRF की टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो बच्चों की मौत हो गई है।
