Road Accident: बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक हादसा...डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, 4 लोगों की मौत- सामने आया VIDEO

बिहार के बेगूसराय में भीषण हादसा हुआ। रविवार (23 मार्च) को 90 की स्पीड से चल रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बारात से लौट रहे दो सगे भाइयों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
Road Accident: बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियों, 4 लोगों की मौत; 5 घायल
दुर्घटना का शिकार हुई स्कॉर्पियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में भीषण हादसा हुआ। रविवार (23 मार्च) को 90 की स्पीड से चल रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बारात से लौट रहे दो सगे भाइयों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 5 की हालत गंभीर है। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसा खातोपुर के पास एनएच-31 पर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़चक निवासी चंदन महतो के बेटे अभिषेक कुमार की शादी थी। बारात साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के न्यू जाफर नगर गई थी। बारात में पहाड़चक निवासी अंकित कुमार, अभिषेक, सौरभ, कृष्ण कुमार, अंशु कुमार, गोलू कुमार, सुजीत कुमार, निरंजन कुमार और सत्यम कुमार गए थे। सभी शादी में शामिल होने के बाद स्कॉर्पियो से लौट रहे थे।

तेज रफ्तार बनी काल

नेशनल हाईवे पर 90 की स्पीड से चल रही स्कॉर्पियो खातोपुर के पास अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मनोज कुमार सिन्हा के पुत्र अंकित कुमार (19), अभिषेक कुमार, रूदल पासवान के पुत्र सौरभ कुमार (19) और जगदीश पंडित के पुत्र कृष्ण कुमार (18) की मौत हो गई। अंकित और अभिषेक सगे भाई थे।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे में अंशु कुमार, गोलू कुमार, सुजीत कुमार, निरंजन कुमार और सत्यम कुमार घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पांचों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक ही गांव के चार युवकों की मौत से खुशी का माहौल गम में बदल गया।

एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि कुछ लोग शादी से लौट रहे थे और तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। अन्य 5 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से एक ने बताया है कि वे लोग रात 2 बजे बारात से निकले थे और ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com