-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Rahul Gandhi And Tejashwi Vote Adhikar Yatra Political Equation In Bihar
बिहार में होगा लोकसभा चुनाव वाला खेल! राहुल गांधी की यात्रा वाली 22 सीटें BJP की; सेट हुए सभी समीकरण
- Written By: Saurabh Pal
Vote Adhikar Yatra in Bihar: राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार में 17 अगस्त से वोट अधिकार यात्रा शुरु कर रहा है। यह भाजपा की 22 विधानसभा सीटों से होकर जाएगी। जानें क्या है पूरा सियासी तिकड़म।

फाइल फोटो- राहुल गांधी
Rahul Gandhi’s Bihar Padyatra: आंदोलनों की ऐतिहासिक भूमि बिहार में राहुल गांधी चुनाव आयोग के खिलाफ ‘वोट अधिकार यात्रा’ के जरिए जन आंदोलन खड़ा करने की तैयारी में हैं। इसमें उनके साथ तेजस्वी यादव भी होंगे। यह यात्रा बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी काफी अहम है। पिछले 20 साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जमे सियासी बाजीगर नीतीश कुमार और भाजपा के गठजोड़ के खिलाफ इस यात्रा में माहौल बनाया जाएगा। 19 दिनों की पद यात्रा के बाद पटना में ‘INDIA’ गठबंधन के एक बड़ी रैली करेगा। इस रैली में देश कई राज्यों के बड़े नेता शिरकत करेंगे।
17 अगस्त से शुरू होने वाली महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा में राजद, कांग्रेस, लेफ्ट व VIP पार्टी अहम भूमिका होगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा 23 जिलों की 50 विधानसभा सीटों से गुजरेगी। यात्रा का लक्ष्य चुनाव आयोग द्वारा कथित वोट चोरी को उजागर करना और महागठबंधन के पक्ष में चुनावी माहौल बनाना है।
भारत जोड़ो यात्रा से लोकसभा चुनाव में 5 सीटों का फायदा
बिहार में इससे पहले राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा की थी। इसका असर लोकसभा चुनाव के परिणामों दिखा था। राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा के तहत 5 बिहार में चले थे। इसमें उन्होंने किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, औरंगाबाद, सासाराम और कैमूर को कवर किया था। इन 6 लोकसभा सीटों में से 5 पर महागठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर की थी। यहां विधानसभा की 30 सीटें आती हैं, जहां कांग्रेस ज्यादा फोकस कर सकती है। वही लोकसभा चुनाव वाली रणनीति से एक बार फिर राहुल गांधी-तेजस्वी यादव ने बिहार फतह कोशिश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर नितिन नबीन का भरोसा, बोले- जनता प्रचंड मतों से जिताएगी
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव में RJD ने रेखा गुप्ता पर जताया भरोसा, नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली है सीट
RJD Foundation Day: 29 साल में फर्श से अर्श और फिर…, क्या तेजस्वी यादव बदल पाएंगे राजद की किस्मत?
17 अगस्त को रोहतास से यात्रा शुरू होगी और पटना में रैली के साथ 1 सितंबर को खत्म हो जाएगी। रोहतास और पटना के बीच में पड़ने वाले 21 जिलों से होकर यह यात्रा गुजरेगी। रास्ते में 50 विधानसभा सीटे हैं। इन 50 विधानसभा सीटों में ज्यादातर सीटें NDA के कब्जे में हैं। उसमें भी भाजपा के सबसे अधिक हैं।
तेजस्वी-राहुल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान
भाजपा के गढ़ में सेंधमारी की पूरी तैयारी
कांग्रेस-राजद द्वारा यात्रा के लिए सेलक्ट किए गए रूट को देखें तो ऐसा लगता है कि भाजपा के गढ़ में बड़ी सेंध मारी की तैयारी है। क्योंकि जिन विधानसभाओं से यात्रा गुजरेगी उसमें सबसे ज्यादा 22 सीटें 2020 के चुनाव में भाजपा ने जीती हैं। इसके अलावा-JDU की 6, RJD-10, कांग्रेस की 7 और 2 लेफ्ट विधायकों की विधानसभा क्षेत्र से यात्रा निकलेगी। यात्रा से स्पष्ट है कि महागठबंधन के निशाने पर नीतीश कुमार से ज्यादा भाजपा पर है। अगर भाजपा हराने में कामयाब हुए तो चुनाव पलट जाएगा।
ये भी पढ़ें-योगी की तारीफ से अखिलेश नाराज, पूजा पाल को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, क्या छिन जाएगी विधायकी?
जातीय समीकरण पर रखेंगे विशेष ध्यान
यात्रा के दौरान महागठबंधन के मुस्लिम-यादव वोटरों को छोड़कर अन्य ईबीसी व ओबीसी जाति के वोटरों पर विशेष तौर पर टारगेट किया जाएगा। यात्रा में मुकेश सहनी के चेहरे पर ईबीसी वोटरों को महागठबंधन की तरफ मोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। ये बात पहले भी राहुल गांधी तेजस्वी यादव को बोल चुके हैं कि महागठबंधन के पास यादव-मुस्लिम तटस्थ वोटर हैं। इसके अलावा पिछड़ी जातीयों के अन्य वोटरों को जोड़ने की हर कोशिश करना चाहिए।
Rahul gandhi and tejashwi vote adhikar yatra political equation in bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चीन पर ‘बावी’ का कहर… 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी
Jul 12, 2026 | 07:20 AMकार खरीदने से पहले जरूर देखें! भारत की ये 8 कारें हैं सबसे सुरक्षित
Jul 12, 2026 | 07:16 AMनागपुर: काम के बढ़ते तनाव में ठेकेदार ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव
Jul 12, 2026 | 07:15 AMवर्धा में मानसून की बेरुखी से जुलाई में भी गहराया जलसंकट, 90 गांवों में 92 निजी कुओं का हुआ अधिग्रहण
Jul 12, 2026 | 07:13 AMFIFA World Cup 2026: जूड बेलिंघम के डबल गोल से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, नॉर्वे का सफर खत्म
Jul 12, 2026 | 07:13 AMLock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
Jul 12, 2026 | 07:10 AMअमेरिका ने ईरान से मांगी Strait Of Hormuz से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी, ओमान में अहम बातचीत
Jul 12, 2026 | 07:06 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














