इधर सोते रहे लोग…उधर तेजू भैया ने काउंटिग सेंटर पर मार दिया छापा, VIDEO में देखें पूरा घटनाक्रम
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल के प्रमुख हैं। महुआ सीट से चुनावी मैदान में हैं। आधी रात उन्होंने राजनारायण कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
- Written By: मनोज आर्या
तेज प्रताप यादव, (सोर्स-X/ANI)
Bihar Assembly Election Result: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पर सबकी नजरें टिकी हैं कि आरजेडी से निष्कासित होने के बाद वे अपने दम पर चुनाव जीतते हैं या क्या होता है। उन्होंने वैशाली की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है। शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) को मतगणना होनी है। इस बीच गुरुवार की देर रात वे निरीक्षण करने के लिए मतगणना केंद्र पहुंच गए।
तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल के प्रमुख हैं। महुआ सीट से अपनी ही पार्टी के सिंबल से मैदान में हैं। आधी रात में प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने राजनारायण कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। तेज प्रताप यादव ने मीडिया से कहा कि हम देखने आए थे। व्यवस्था ठीक है।
RJD एमएलसी पर भड़के तेज प्रताप यादव
इस दौरान तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा है कि 2020 जैसा कुछ हुआ तो इस बार बिहार में नेपाल जैसा नजारा होगा। इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि वो फालतू आदमी हैं। उनकी बात की कोई वैल्यू नहीं है। ये सब बेकार लोग हैं। सुनील सिंह के भड़काऊ बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारा तो दल अलग है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा
बिहार के 19 साल के लड़के ने कर दिया कमाल, 11 लाख लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना
#WATCH हाजीपुर, बिहार | जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने राजनारायण कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। #BiharElection2025 pic.twitter.com/B4M7zLcLpu — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2025
एफआईआर हुई है तो अच्छी बात है। ऐसे घटिया लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं इस पर आपका क्या कहना है? इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम तो अभी देखकर आए हैं, ऐसी तो कोई बात नहीं है।
ये भी पढ़ें: बिहार की 243 सीटों पर कौन बनेगा MLA? इन 4372 टेबल से तय होगी NDA vs MGB की किस्मत
महुआ सीट पर कांटे की टक्कर
बता दें कि महुआ सीट पर कांटे की टक्कर है। यहां से आरजेडी ने मुकेश रोशन को टिकट दिया है। वे वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं. तेज प्रताप यादव महुआ से पहले विधायक रह चुके हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस सीट से किसकी जीत होती है। अगर तेज प्रताप यादव जीते तो उनका जलवा माना जाएगा।
यह भी पढ़ें:- Bihar Election Result LIVE: NDA को उम्मीद से अधिक सीटें, 190 के पार पहुंचा आंकड़ा
