‘भैंस चुराने का आरोप लगाकर चोरी कर लिए वोट’, बिहार में प्रधानमंत्री पर प्रियंका गांधी का प्रहार
Priyanka Gandhi: बिहार में वोट अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भैंस चोरी का आरोप लगाकर वोट चोरी कर रहे पीएम मोदी।
- Written By: Saurabh Pal
राहुल, प्रियंका व केसी वेणुगोपाल (फोटो-सोशल मीडिया)
Priyanka Gandhi in Bihar: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल पर ‘‘भैंस चुराने” का आरोप लगाया था, लेकिन अब उन्होंने तो वोट ही चुरा लिए। उन्होंने यह दावा भी किया कि जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में ‘वोट चोरी’ की साजिशें रच रही है।
कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने दिया जाएगा। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी सुपौल से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं। प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के कुछ अन्य नेताओं के साथ एक खुली एसयूवी में सवार थीं।
भैंस तो छोड़ों, उन्होंने आपके वोट चुरा लिएः प्रियंका गांधी
इस यात्रा के दौरान कई स्थानों पर लोग प्रियंका का स्वागत करने के लिए कतारबद्ध खड़े थे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं ने हाथ हिलाकर उत्साही भीड़ का अभिवादन किया। प्रियंका गांधी ने मधुबनी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी ने लोकसभा चुनाव के समय कहा था कि कांग्रेस वाले भैंस चुरा लेंगे…भैंस तो छोड़ो, उन्होंने आपके वोट चुरा लिए।” उन्होंने कहा कि वोट लोकतंत्र का सबसे कीमती अधिकार है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इन्होंने रोजगार चोरी किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘पूछते थे बिहार को क्या मिला, अब गिनते रह जाएंगे अरबों की सौगात’, विपक्ष के सवालों पर जीतन राम मांझी का पलटवार
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी; क्या CM सम्राट चौधरी पूरा कर पाएंगे अपना कार्यकाल? जानें क्या कहा!
‘BJP को रोकना उनकी जिम्मेदारी थी, लेकिन..’, TMC नेता ने राहुल को याद दिलाई भूमिका; कहा राहुल दे रहें धोखा
लोकतंत्र नहीं, आतंक राज! राहुल ने ममता को घेरा, TMC पर लगाया कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप, बढ़ा सियासी पारा
भाजपा ने खो दिया जनता का विश्वासः गांधी
वायनाड सांसद ने कहा कि आपके साथ हर स्तर पर चोरी हो रही है। अगर वोट चोरी हो गया तो आपकी पहचान नहीं रह जाएगी। यह आपकी नागरिकता का आधार है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आप सावधान हो जाइए। अपने अधिकार की चोरी मत होने दीजिए। उन्होंने इस सभा में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया। इससे पहले, गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है।
ये भी पढ़ें-ट्रंप टैरिफ को लेकर PM मोदी ने बुलाई बैठक, अमेरिका से निपटने की रणनीति पर होगी बात; कई मंत्री शामिल
‘हर मोर्चे पर फेल हुई बिहार सरकार’
प्रियंका ने कहा बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, आर्थिक संकट समेत हर मोर्चे पर नाकाम भाजपा-जद (यू) सरकार जनता का वोट चुरा कर सत्ता में बने रहना चाहती है। लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है।” उन्होंने कहा, ‘‘संविधान ने हर एक भारतीय को वोट का अधिकार दिया है। यह अधिकार कोई भी ताकत छीन नहीं सकती। गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे। जय संविधान।-एजेंसी इनपुट के साथ
