-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Prashant Kishor Advises Owaisi Aimim Waris Pathan Slams Jan Suraj Bihar Election Seemanchal
सलाह अपने पास रखें… प्रशांत किशोर ने ओवैसी को ऐसा क्या कहा कि भड़क गई AIMIM? पठान ने दिया जवाब
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar Assembly Election की सरगर्मियां तेज है और इसी के साथ बयानों का तीखा दौर भी शुरू हो गया है। ताजा मामला जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के बीच का है।

प्रशांत किशोर और ओवैसी के बीच बयानबाजी का दौर (फोटो- सोशल मीडिया)
Prashant Kishor vs Asaduddin Owaisi in Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इसी के साथ बयानों का तीखा दौर भी शुरू हो गया है। ताजा मामला जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के बीच का है। प्रशांत किशोर ने ओवैसी को एक सलाह दी, जो AIMIM को इतनी नागवार गुजरी कि पार्टी ने तीखा पलटवार कर दिया। AIMIM का कहना है कि प्रशांत किशोर अपनी राजनीतिक छवि चमकाने के लिए सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।
यह जुबानी जंग ऐसे समय में हो रही है जब बिहार में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। AIMIM यानी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 25 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ प्रशांत किशोर की जन सुराज ने भी बड़ा दांव चलते हुए राज्य की सभी 243 सीटों पर अपना दावा पेश किया है। बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।
पेट में दर्द होने लगा है: वारिस पठान
प्रशांत किशोर की सलाह पर AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने जमकर हमला बोला उन्होंने कहा, ‘दुनिया में सबसे आसान काम सलाह देना है। मैं प्रशांत किशोर से कहना चाहता हूं कि अपनी सलाह अपने पास ही रखें।’ पठान ने यहां तक कह दिया कि प्रशांत किशोर खुद डरे हुए हैं, इसीलिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रशांत किशोर हों, राजद हो, कांग्रेस हो या जदयू हो, सीमांचल में ओवैसी की यात्रा में लाखों लोगों को देखने के बाद इन लोगों के पेट में दर्द होने लगा है।’ वारिस पठान ने आरोप लगाया कि किशोर सिर्फ ओवैसी के नाम का इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक छवि मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह उनका डर और घबराहट दिखा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
Explainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
नवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
यह भी पढ़ें: गुना में किसान को गाड़ी से कुचला, बेटियों से दरिंदगी; 55 घंटे बाद गिरफ्त में BJP नेता, गरजा बुलडोजर
प्रशांत किशोर ने क्या दी थी सलाह?
दरअसल, जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी को लेकर एक बयान दिया था। किशोर ने कहा था, ‘ओवैसी साहब मेरे दोस्त हैं, लेकिन मेरी सलाह है कि उन्हें हैदराबाद संभालना चाहिए। अपना गढ़ हैदराबाद संभालें और सीमांचल आकर बेवजह कंफ्यूजन न बढ़ाएं।’ प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि अगर वह हैदराबाद संभालते और वहां के मुसलमानों का भला करते, तो अच्छा होता। उन्होंने सीमांचल के मुसलमानों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें 2020 में की गई गलती को नहीं दोहराना चाहिए और यहां हैदराबाद से लाकर नेता को स्थापित करने की जरूरत नहीं है।
Prashant kishor advises owaisi aimim waris pathan slams jan suraj bihar election seemanchal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
Aug 05, 2026 | 09:56 AMBhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Aug 05, 2026 | 09:54 AMइंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
Aug 05, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
Aug 05, 2026 | 09:49 AMएक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













