देश के लिए ऐतिहासिक पल, बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

नालंदा विश्वविद्यालय के नये परिसर की स्थापना नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2010 के तहत की गई थी। इस अधिनियम के तहत विश्विद्यालय की स्थापना के लिए साल 2007 में फिलीपीन में आयोजित दूसरे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में इसके लिए फैसले लिए गए।
PM Modi Nalanda University
कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी आज यानी बुधवार को बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके राजगीर में नालंदा विश्विद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी।

नालंदा विश्विद्यालय परिसर के लिए उद्धाटन के लिए आयोजिक कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर और 17 देशों के राजदूतों के शामिल होने की खबर है। हालांकि कार्यक्रम के मेहमानों की स्पष्ट लिस्ट सामने नहीं आई है। वहीं विश्विद्यालय के नए परिसर की बात की जाए तो नया परिसर नालंदा के प्राचीन खंडहर स्थल के पास है।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में उठी थी बात

नालंदा विश्वविद्यालय के नये परिसर की स्थापना नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2010 के तहत की गई थी। इस अधिनियम के तहत विश्विद्यालय की स्थापना के लिए साल 2007 में फिलीपीन में आयोजित दूसरे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लिए गए फैसलों को लागू करने का प्रावधान किया गया। पांचवी शताब्दी में बने नालंदा विश्विद्यालय में दुनियाभर से छात्र पढ़ाई करने के लिए आते थे। विशेषज्ञों के मुताबिक, 12वीं के पहले तक प्राचीन नालंदा विश्विद्यालय 800 सालों तक फलता-फूलता रहा था, लेकिन उस समय आए आक्रमणकारियों ने इसे नष्ट कर दिया।

पीएम मोदी ने साझा की नालंदा विश्वविद्यालय परिसर की तस्वीरें

भारत के साथ 17 देश भागीदार

सालों बाद नए विश्विद्यालरय ने 2014 में 14 छात्रों के साथ एक अस्थायी जगह से काम शुरू किया। विश्विद्यालय के ढांचे का निर्माण कार्य साल 2017 में शुरू किया गया। भारत के अलावा इस विश्वविद्यालय में 17 अन्य देशों की भागीदारी है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओस, मॉरीशस, म्यांमार, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति

इन 17 देशों ने विश्वविद्यालय के समर्थन में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 137 छात्रवृत्तियां प्रदान करता है।

शैक्षणिक वर्ष 2022-24, 2023-25 ​​के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और 2023-27 के पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए नामांकित अंतरराष्ट्रीय छात्रों में अर्जेंटीना, बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, घाना, इंडोनेशिया, केन्या, लाओस, लाइबेरिया, म्यांमार, मोजाम्बिक, नेपाल, नाइजीरिया, कांगो गणराज्य, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, सर्बिया, सिएरा लियोन, थाईलैंड, तुर्किये, युगांडा, अमेरिका, वियतनाम और जिम्बाब्वे के विद्यार्थी शामिल हैं।

नालंदा विश्वविद्यालय में छह अध्ययन केंद्र हैं। जिनमें बौद्ध अध्ययन, दर्शन और तुलनात्मक धर्म स्कूल; ऐतिहासिक अध्ययन स्कूल; पारिस्थितिकी और पर्यावरण अध्ययन स्कूल; और सतत विकास और प्रबंधन स्कूल शामिल हैं।

(एजेंसी- इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com