Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाहर नहीं आएंगे मोकामा के बाहुबली! एमपीएमएलए कोर्ट ने मंगवाई केस डायरी, जमानत के लिए करना होगा इंतज़ार

पटना सिविल कोर्ट के वकील दिनकर दुबे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गोलीकांड मामले में अनंत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हो चुकी है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केस डायरी मांगी है...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 30, 2025 | 02:05 PM

अनंत सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह को एमपीएमएलए कोर्ट से राहत नहीं मिली है। पंचमहला गोलीकांड मामले में अनंत सिंह को कोर्ट से जमानत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अनंत सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पटना पुलिस से केस डायरी मांगी है। अगर कोर्ट से जमानत नहीं मिलती है तो अनंत सिंह को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा।

पटना सिविल कोर्ट के वकील दिनकर दुबे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गोलीकांड मामले में अनंत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हो चुकी है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केस डायरी मांगी है और केस डायरी आने के बाद अगली सुनवाई होगी।

पूर्व विधायक अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने एमएलएमएलए कोर्ट में नियमित जमानत अर्जी दाखिल की थी। पटना के बाढ़ सिविल कोर्ट स्थित कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अनंत सिंह 24 जनवरी 2025 से जेल में हैं। मामले को बाढ़ से पटना के विशेष कोर्ट में ट्रांसफर किया गया था।

आपको बता दें कि 22 जनवरी की शाम मोकामा के नौरंगा में फायरिंग हुई थी। बताया जाता है कि इस फायरिंग के दौरान पूर्व विधायक अनंत सिंह के काफिले को निशाना बनाया गया था। सोनू-मोनू और उनके समर्थकों पर अनंत सिंह पर फायरिंग करने का आरोप था। जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी गोलियां चलाईं।

दावा किया जाता है कि उस दिन दोनों पक्षों के बीच 60-70 राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि पुलिस ने बताया था कि घटना के दौरान 16-17 राउंड गोलियां चलीं। इस फायरिंग में पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए लेकिन उनके एक समर्थक को गोली लग गई। बाद में इस मामले में पंचमहल थाने में अनंत सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा सोनू-मोनू और उनके समर्थकों पर भी केस दर्ज किया गया था।

बिहार से जुड़ी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने अनंत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश और कुछ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। अनंत सिंह ने 24 जनवरी को सरेंडर किया था। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और तब से वे बेउर जेल में बंद हैं। पुलिस ने खोखे बरामद किए थे।

पुलिस के मुताबिक, सोनू-मोनू गैंग ने मोकामा के पंचमहल थाना क्षेत्र के हमजा गांव निवासी और गैंग के पूर्व सहयोगी को भी निशाना बनाया था। मुकेश सिंह ने कथित तौर पर अनंत सिंह से मदद मांगी थी। जिसके बाद अनंत सिंह वहां पहुंचे थे। मौके से खोखे बरामद किए गए थे। फायरिंग मुकेश सिंह के घर के सामने हुई थी। अनंत सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वे इस मामले में कानून के तहत सभी जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि वे फायरिंग में शामिल नहीं थे।

Patnas mpmla court did not grant bail to anant singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2025 | 02:05 PM

Topics:  

  • mokama
  • patna

सम्बंधित ख़बरें

1

गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन, चुनाव लड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान; मोकामा में अब क्या?

2

‘हिम्मत नहीं है कि अनंत सिंह को कोई छू कर दिखा दे…’, मोकामा हिंसा पर गरजे तेजस्वी

3

मोकामा में हत्याकांड पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, SP समेत 4 बड़े अफसर हटाए, 1 सस्पेंड

4

Bihar Elections: मोकामा सीट से JDU के टिकट पर चुनाव लडेंगे अनंत सिंह, 14 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.