- Hindi News »
- Bihar »
- Patna High Court Judge Vinod Chandran Will Become Supreme Court Judge
पटना हाईकोर्ट के जज विनोद चंद्रन जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, चीफ जस्टिस खन्ना ने भेजी सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की मंगलवार को सिफारिश की।
- Written By: Saurabh Pal

पटना हाईकोर्ट के जज विनोद चंद्रन जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, चीफ जस्टिस खन्ना ने भेजी सिफारिश
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की मंगलवार को सिफारिश की। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई में पांच न्यायाधीशों के कॉलेजियम ने मंगलवार को हुई बैठक में न्यायमूर्ति चंद्रन के नाम की सिफारिश की। वह आठ नवंबर, 2011 को पहली बार केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे।
न्यायमूर्ति चंद्रन को पदोन्नत करके पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह 29 मार्च, 2023 से इस पद पर कार्यरत हैं। अगर केंद्र सरकार सिफारिश को मंजूरी दे देती है, तो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 33 हो जाएगी। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 34 है।
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश सी टी रविकुमार पांच जनवरी को सेवानिवृत्त हुए हैं। कॉलेजियम ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि उन्होंने (न्यायमूर्ति चंद्रन) 11 साल से अधिक समय तक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में और एक साल से अधिक समय तक एक बड़े उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान, न्यायमूर्ति चंद्रन ने कानून के विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
बंगाल चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 34 लाख लोग नहीं डाल सकेंगे वोट; अंतरिम अधिकार देने से इनकार
पवन खेड़ा को नहीं छोड़ेगी हिमंता सरकार! अग्रिम जमानत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती; जानें पूरा मामला
‘दो संस्थाओं के बीच सैंडविच बन गया है वोटर’, बंगाल SIR मामले में SC की सख्त टिप्पणी; जानें क्या है पूरा विवाद
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति बी. आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय और न्यायमर्ति अभय एस. ओका शामिल हैं। कॉलेजियम ने कहा है कि न्यायमूर्ति चंद्रन उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता सूची में 13वें स्थान पर हैं। कॉलेजियम के एक अन्य प्रस्ताव में बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है।
दिल्ली उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश मनमोहन को शीर्ष अदालत में पदोन्नत किये जाने के बाद न्यायमूर्ति विभु बाखरू इस अदालत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे हैं। कॉलेजियम ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे को बम्बई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की भी सिफारिश की है। इसके अलावा कॉलेजियम ने गौहाटी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश- न्यायमूर्ति कर्दक एटे और न्यायमूर्ति मृदुल कुमार कलिता- को उसी अदालत में स्थायी नियुक्ति दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
Patna high court judge vinod chandran will become supreme court judge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Indians की हार पर फूटा पूर्व दिग्गज का गुस्सा, हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर उठाए गंभीर सवाल
Apr 14, 2026 | 05:02 PMनेतन्याहू का ‘मास्टरप्लान’ फेल! डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द किया इजरायल दौरा, 80 साल की परंपरा तोड़ने की थी तैयारी
Apr 14, 2026 | 04:58 PMब्लेसिंग मुजरबानी पर PCB ने लिया बड़ा एक्शन, PSL छोड़ने पर लगाया 2 साल का बैन
Apr 14, 2026 | 04:56 PMनजरों से शुरू हुआ प्यार, अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की केमिस्ट्री ने ‘चांद मेरा दिल’ में घोला रोमांस
Apr 14, 2026 | 04:54 PMअशोक खरात को नासिक कोर्ट से झटका, 18 अप्रैल तक पुलिस रिमांड, SIT अब इस घृणित अपराध की जोड़ेगी की कड़ियां
Apr 14, 2026 | 04:46 PMबिहार में नए मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय, वो 5 कारण; जिसने सम्राट चौधरी को बनाया सबसे मजबूत दावेदार
Apr 14, 2026 | 04:45 PM11 यात्रियों की मौत के बाद भी नहीं लिया सबक, कल्याण में 5 सीटर टैक्सी में ठूंसे जा रहे हैं 10-11 पैसेंजर
Apr 14, 2026 | 04:41 PMवीडियो गैलरी

स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM
नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाली समिति का बड़ा खुलासा, बताया कैसे होता है ‘चमत्कार’ का खेल
Apr 13, 2026 | 09:31 PM













