यादव बनाम मुस्लिम मत बनाओ... पटना कोचिंग विवाद पर संजय सिंह का BJP पर हमला, बोले- जल्द ही खान सर पर होगी रेड

Patna coaching controversy Political Reaction: पटना कोचिंग विवाद पर आप सांसद संजय सिंह BJP पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार खान सर पर ED-CBI की रेड कराने की तैयारी कर रही है।
"Don't turn this into a Yadav vs. Muslim issue..." – Sanjay Singh attacks BJP over the Patna coaching controversy, says Khan Sir will soon face a raid.
रौशन आनंद और खान सर (सोर्स- डिजाइन फोटो/नवभारत)
Published on
Updated on

Sanjay Singh Statement On Khan Sir: बिहार की राजधानी पटना में दो शिक्षकों के बीच की वर्चस्व की लड़ाई की आंच अब दिल्ली तक पहुंच गई है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की गिरफ्तारी और खान सर के सरेंडर की खबरें सोशल मीडिया पर छात्रों के बीच तनाव पैदा कर रहा है। कुछ छात्रों का समूह खान सर के साथ खड़ा नजर आ रहा है तो कुछ छात्रों का समूह रौशन आनंद के साथ है। मामले में सियासत भी तेज हो रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विवाद पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है।

BJP दोनों की दुश्मन: संजय सिंह

AAP सासंद ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि खान सर का पूरा वीडियो देखिए तो आपको पूरी सच्चाई पता चलेगी। सांसद संजय सिंह ने अपील करते हुए लिखा कि इस लड़ाई को यादव-मुस्लिम मत बनाइये। BJP दोनों की दुश्मन है। सब लोग देखते रहिए सरकार जल्द से जल्द ED,CBI, इनकम टैक्स की रेड भी खान सर पर करायेगी। सरकार ने तैयारी करनी शुरू कर दी होगी। गरीब बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षकों को तो बख्श दो मोदी जी।

क्या है पूरा मामला?

मामले की जानकारी देते हुए DSP राजेश रंजन ने बताया कि रात करीब 10 बजे, मुसल्लहपुर हाट के पास कुछ लोग खान ग्लोबल कोचिंग पहुंचे और कोचिंग इंस्टीट्यूट पर पत्थर फेंकने लगे। गेट पर लगा होर्डिंग भी तोड़ दिया गया। साथ ही, उनके एक गार्ड, चुनचुन को पकड़कर पीटा गया और उस पर हमला किया गया, जिससे उसके सिर में चोट आई और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए PMCH भेजा गया है।

इस मामले में, खान कोचिंग के मैनेजमेंट से जुड़े कन्हैया सिंह की शिकायत पर चार नामजद लोगों और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले में कदम कुआं थाने में FIR दर्ज करने और आगे की कार्रवाई करते हुए, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद और दो अन्य लोगों गिरफ्तार कर लिया गया।

खान सर पर FIR दर्ज

इसके बाद फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खान सर भी सवालों के घेरे में आ गए। पटना में सैकड़ों छात्र-छात्राए रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतर आए। फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद खान सर पर भी कई धाराओं में मामले दर्ज किए गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com