एनडीए के सीट बंटवारे का ऐलान: BJP-JDU बराबर…चिराग को 29 सीटें, मांझी के साथ हो गया ‘खेला’
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू और बीजेपी ने 101-101 सीटें अपने पास बरकरार रखी हैं। वहीं, चिराग को 29 सीटें मिली हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
NDA Seat Sharing Announced: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू और बीजेपी ने 101-101 सीटें अपने पास बरकरार रखी हैं। चिराग पासवान की एलजेपी (R) को 29 सीटें मिली हैं। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह सीटें और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को छह सीटें मिली हैं। एनडीए के भीतर कई दौर की बैठकों के बाद यह फॉर्मूला तय हुआ है।
एनडीए सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा किसी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं, बल्कि गठबंधन नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए की गई। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने रविवार को सीट बंटवारे के आंकड़े ट्वीट किए।
विनोद तावड़े ने दी जानकारी
बिहार में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए सीट बंटवारे की जानकारी दी है। उन्होंने आकड़ों के साथ पोस्ट के अंत में यह भी लिखा है कि एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar: शादी में बजा भोजपुरी गाना तो चले पत्थर, तेजस्वी-चिराग के जिक्र पर मचा बवाल, आधे दर्जन से ज्यादा घायल
बंगाल चुनाव: ‘बढ़िया बनाइए…’, PM Modi ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद, देखें VIDEO
बंगाल चुनाव: जनसभा में अचानक भावुक हुए PM Modi, एसपीजी को दिए यह निर्देश; जानें क्या थी वजह
‘कांग्रेस ने पाले हैं हरे विषैले सांप’: विजय वडेट्टीवार के ‘विषवल्ली’ तंज पर नवनीत राणा का करारा पलटवार
संगठित व समर्पित NDA… आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है– भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीट एनडीए के सभी दलों… — Vinod Tawde (@TawdeVinod) October 12, 2025
जारी होगी उम्मीदवारों की सूची
बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद, घटक दलों की ओर से उम्मीदवारों की सूची सामने आनी शुरू हो जाएगी। भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की सूची लगभग तय कर ली है और रविवार शाम दिल्ली में होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी।
मांझी के साथ कर दिया गया खेला!
चिराग पासवान 40 सीटों की मांग कर रहे थे उन्हें 29 सीटें मिली है। लेकिन जीतन राम मांझी के साथ खेला हो गया है। उनकी 15 सीटों की मांग को सिरे से दरकिनार करते हुए महज 6 सीटें दी गई हैं। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा को भी 6 सीटें मिली हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Politics: टूट गया महागठबंधन? लालू-तेजस्वी का ऑफर ठुकराकर…ओवैसी-आजाद के साथ चली ये पार्टी
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। लोजपा (रामविलास) ने भी कल घोषणा की थी कि एनडीए में सीटों के बंटवारे पर सहमति बनने के बाद चिराग पासवान उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। इसलिए, उम्मीद है कि उम्मीदवारों की सूची कल से सामने आनी शुरू हो जाएगी।
बीजेपी-जेडीयू में कोई बड़ा नहीं
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश कुमार की जदयू भाजपा से एक सीट ज़्यादा जीतेगी। हालांकि, दोनों दलों ने बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गठबंधन में फिलहाल कोई छोटा या बड़ा भाई नहीं है।
