- Hindi News »
- Bihar »
- Mukesh Sahni Father Murder Case Main Accused Arrested
डेढ़ लाख की उधारी और ब्याज के चक्कर में गई मुकेश सहनी के पिता की जान, आरोपी ने कुबूल किया गुनाह!
- Written By: अभिषेक सिंह
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी की पिता के मर्डर केस में बिहार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

मुकेश सहनी के पिता की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार (सोर्स-सोशल मीडिया)
पटना: बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी की पिता के मर्डर केस में बिहार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जिसने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी ने कुबूल किया है कि उसने क्यों मुकेश सहनी के पिता की जान ली है।
16 जुलाई को बिहार में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी की पिता जीतन सहनी की हत्या ने बवाल मचा दिया। विपक्षी दलों ने बिहार सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगाए। जिसमें कहा गया कि नीतीश कुमार के राज में बिहार में जंगलराज कायम हो गया है। लेकिन इस बीच पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को धर दबोचा है जिसने पूछताछ में हत्या के पीछे का मोटिव बताया है।
VIDEO | “One person has been arrested for the murder of Jitan Sahani, father of Mukesh Sahani, on the intervening night of July 15 and July 16. The accused has taken out a loan and the interest on this was increasing. He had to mortgage his land papers…Three days ago, he had an… pic.twitter.com/6QdWHiOsEj — Press Trust of India (@PTI_News) July 17, 2024
पैसों के लेन-देन ने ली जान
दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्य आरोपी ने यह कुबूल किया है कि हत्या को पैसों के लेन देन के चलते अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी घटना से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है साथ ही कई लोगों पर नज़र भी रखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में ऑफिस से 2.44 लाख की चोरी, CCTV तार काटकर फरार हुए चोर
Honey Trap Case: रेप केस में फंसाने की धमकी देकर बिजनेसमैन से 90 लाख ऐंठे, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
पवनी में फर्जी नगर परिषद कर्मचारी ने बुजुर्गों को बनाया शिकार, मकान योजना का लालच देकर 11 हजार की ठगी
महिला ने 2 साल के बेटे संग कुएं में कूदकर दी जान, पति समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज
जमीन गिरवी रखकर लिए थे 1.5 लाख रुपए
इस दौरान एसएसपी मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमने मोहम्मद कासिम अंसारी नाम के आरोपी को अरेस्ट किया गया। जिसने यह पूछताछ में यह बताया है कि उसने साल 2022 में मुकेश सहनी के पिता से 1 लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। इसके बाद उसने 2023 में 50 हजार रुपए दोबारा लिए। इसके बदले में कासिम ने अपनी जमीन के कागजात गिरवी रखे थे।
बातचीत के दौरान झगड़ा फिर कत्ल
एसएसपी ने बताया कि आरोपी की कपड़े की दुकान थी जो कि बंद हो गई। जिसके चलते वह पैसे नहीं लौटा पाया। इस दौरान ब्याज की रकम लगातार बढ़ती रही। जिसे कम करना के लिए वह कुछ दिन पहले मृतक के पास गया था। वहां दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी ने 16 जुलाई को अपने साथियों के साथ मुकेश सहनी के पिता के घर की रेकी की। इस दौरान बिजली कटने का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दे दिया।
अभी नहीं बरामद हुआ हथियार
एसएसपी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने कागजातों की अलमारी भी पास के तालाब में फेंक दी। जिसे तालाब से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अलमारी में बहुत से कागजात मिले हैं। इतना ही नहीं एसएसपी ने यह भी जानकारी दी कि मौके से दो बाइक भी बरामद की गई हैं जो कि ब्याज के लिए गिरवी रखी गई थी। हालांकि पुलिस के हाथ हथियार आला कत्ल अब तक नहीं लगा है। इसके साथ ही हत्याकांड से जुड़े कुछ आरोपी भी अभी फरार हैं जिने पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
Mukesh sahni father murder case main accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
May 29, 2026 | 08:27 PMMP बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वी में बेसिक मैथ्स वाले भी 11वीं में चुन सकेंगे गणित; जानें क्यों लिया गया ये निर्णय
May 29, 2026 | 08:24 PMमरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल
May 29, 2026 | 08:18 PMउत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
May 29, 2026 | 08:17 PMTET Exam: देशभर के लाखों शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, बढ़ाई TET पास करने की डेडलाइन
May 29, 2026 | 08:12 PMबेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
May 29, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














