मांझी की पार्टी ने सभी 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, बहू दीपा कुमारी को भी दिया टिकट

बिहार NDA में सीट बंटवारे के बाद, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने सभी 6 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें वर्तमान विधायक बहू दीपा कुमारी को इमामगंज से टिकट मिला है।
jitan ram manjhi
मांझी की पार्टी ने सभी 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, फोटो- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम पर से पर्दा हटाने लगी हैं। इसी सिलसिले में 6 सीटों पर सहमत हुए जीतन राम मांझी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। मांझी ने अपनी बहू को भी टिकट दिया है। जानिए कौन हैं वो 6 लोग-

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग फार्मूला अंतिम रूप लेने के बाद, अब घटक दलों ने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं। बीजेपी के बाद, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) [HAM (S)] ने भी अपने हिस्से की सभी 6 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

HAM ने जारी किए अपने सभी 6 उम्मीदवारों के नाम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अंतिम रूप ले चुका है। अब घटक दलों ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद, जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) [HAM (S)] ने भी अपने 6 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी ने यह लिस्ट 14 अक्टूबर 2025 को अपने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जारी की और अपने प्रत्याशियों को 'विजयी भवः' कहकर शुभकामनाएं दीं।

बहू दीपा कुमारी को इमामगंज से टिकट

HAM (S) द्वारा घोषित 6 उम्मीदवारों की सूची में सबसे प्रमुख नाम जीतन राम मांझी की बहू दीपा कुमारी का है। दीपा कुमारी को गया जी जिले की महत्वपूर्ण इमामगंज सीट से एक बार फिर टिकट दिया गया है। दीपा कुमारी वर्तमान में भी इसी सीट से विधायक हैं और पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।

जिन अन्य पांच नामों का ऐलान किया गया है, वे इस प्रकार हैं:

1. टिकारी से अनिल कुमार

2. बाराचट्टी से ज्योति देवी

3. अतरी से रोमित कुमार

4. सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी

5. कुटुम्बा से ललन राम

NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय होने के बाद अब सभी सहयोगी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रहे हैं। दूसरी ओर मांझी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी बोधगया और मखदुमपुर सीटों पर चिराग पासवान के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। सीट शेयरिंग के तहत ये दोनों सीटें चिराग पासवान की पार्टी को दी गई हैं। इस विवाद की मुख्य जड़ मखदुमपुर सीट है, जो पहले जीतन राम मांझी की सीट रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com