मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत; जनता दरबार में होगी सुनवाई

Maithili Thakur Land Dispute: मैथिलि ठाकुर और उनके पिता पर बिहार के पोखरभिंडा पंचायत में जमीन कब्जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन जनता दरबार लगाकर समस्या का निपटारा करेगी।
Maithili Thakur and her father Ramesh Thakur
Maithili Thakur and her father Ramesh Thakurसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बीजेपी विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर पर जमीन कब्जाने का लगा आरोप

  • बिहार के दरभंगा के पोखरभिंडा पंचायत के ग्रामीणों ने कब्जा करने का लगाया आरोप

  • शिकायत के बाद प्रशासन जनता दरबार लगाकर दोनों पक्षों को बुलाकर करेगी समस्या का समाधान

BJP MLA, Maithili Thakur, And Her Father Accused OF Land Grabbing In Bihar: बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर एक नए विवाद में घिर गई हैं। पोखरभिंडा पंचायत के ग्रामीणों ने मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर पर गांव की सार्वजनिक और निजी जमीनों पर कथित रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का दावा है कि विवादित जमीन में ग्राम देवता के लिए समर्पित भूमि, सार्वजनिक सड़क, जल निकासी का रास्ता और निजी संपत्तियां शामिल हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और जमीन का आधिकारिक सर्वे कराने की मांग की है।

विवाद तरडीह प्रशासनिक प्रखंड के पोखरभिंडा पंचायत का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मैथिली ठाकुर के परिवार की ओर से बनाई जा रही बाउंड्री वॉल के कारण सार्वजनिक रास्ता बाधित हो रहा है। इससे गांव के लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा ग्रामीणों ने ग्राम देवता की जमीन और निजी श्मशान घाट पर भी कथित कब्जे का आरोप लगाया है।

Maithili Thakur and her father Ramesh Thakur
Mother Dairy Milk Price Hike: 12 नवंबर से महंगा होगा मदर डेयरी का दूध, जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

ग्राम देवता की जमीन और जल निकासी नाले को लेकर विवाद

ग्रामीणों की शिकायत में मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर को लेकर शिकायत में एक तालाब से जुड़े जल निकासी नाले का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि नाले को मिट्टी से भर दिया गया है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नाले का रास्ता बंद रहता है तो भविष्य में इलाके में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है।

इस मामले में भगवान मिश्रा, संतोष कुमार सिंह और रामदेवी समेत कई ग्रामीणों ने सर्कल ऑफिसर को लिखित आवेदन सौंपा है। इसके अलावा बिहार सरकार के 'सहयोग' पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों ने विवादित जमीन की सरकारी सर्वेयर से पैमाइश कराने और जमीन के वास्तविक मालिकाना हक की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

Maithili Thakur and her father Ramesh Thakur
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जनता दरबार में दोनों पक्षों को बुलाएगा प्रशासन

मामले पर सर्कल ऑफिसर आलोक कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। वहां दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। उनके बयान और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

शिकायत में बताया गया है कि मैथिली ठाकुर और उनका परिवार फिलहाल इलाके से बाहर है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच और जमीन की पैमाइश के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ग्रामीणों की शिकायत के बाद यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।