बिहार के सिंहेश्वर धाम मंदिर में भगदड़, सावन के आखिरी सोमवार पर मची अफरा-तफरी, कई श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती

Singheshwar Dham Stampede: बिहार के मधेपुरा स्थित सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार को भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर अफरा-तफरी मची।
madhepura singheshwar dham stampede
सिंहेश्वर धाम मंदिर में भगदड़सौजन्य-एक्स स्क्रीन ग्रैब
Published on
Updated on

Madhepura Temple Stampede Monday: बिहार के मधेपुरा में सावन के आखिरी सोमवार को प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम मंदिर में भगदड़ मच गई। सावन के पवित्र महीने के अंतिम सोमवार के अवसर पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

जलाभिषेक के लिए बढ़ती भीड़ का दबाव मंदिर के मुख्य द्वार पर अचानक बढ़ने लगा। श्रद्धालु कतार तोड़कर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में भक्त बेकाबू हो गए, जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

एक-दूसरे पर गिरने लगे श्रद्धालु

चश्मदीदों के मुताबिक, डर और दहशत का माहौल और चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे और भीड़ बेकाबू हो गई। कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े और दब गए।

भगदड़ की स्थिति दिखते ही मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मोर्चा संभाला। मंदिर के कार्यकर्ताओं ने पुलिस का सहयोग करते हुए भीड़ को किनारे किया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस भगदड़ में कुछ महिलाएं दब गई, जिन्हें अनहोनी होने से पहले बाहर निकाला गया।

6 श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती किया गया

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 6 लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए मधेपुरा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों श्रद्धालुओं में 4 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस और प्रशासन ने हालात को काबू में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। फिलहाल, स्थिति काबू में है और लोग कतार में पूजा-अर्चना कर रहे है।

खबर अपडेट हो रही है...

Navbharat Live
navbharatlive.com