पाटलिपुत्र से BJP प्रत्याशी रामकृपाल यादव के काफिले पर फायरिंग, लालू यादव की बेटी के खिलाफ लड़ रहे चुनाव

बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी नेता रामकृपाल यादव पर फायरिंग होने की खबर सामने आई है। इस घटना में बीजेपी प्रत्याशी बाल बाल बच गए, लेकीन उनके एक समर्थक को गोली लगी है।
patliputra bjp candidate ramkripal yadav fring
रामकृपाल यादव (सौजन्य सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी नेता रामकृपाल यादव के काफिले पर फायरिंग होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता पर पाटिलपुत्र लोकसभा क्षेत्र में फायरिंग हुई है। इस दौरान रामकृपाल यादव के एक समर्थक को गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। रामकृपाल यादव पर गोली किसने चलाई इसका अब तक पता नही चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, एनडीए के प्रत्याशी रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र के मसौढ़ी इलाके का दौरा कर रहे थे। उनके साथ उनका एक समर्थक भी मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने रामकृपाल यादव पर गोली चलाई। इस घटना में बीजेपी प्रत्याशी बाल बाल बच गए। यह घटना करीब शाम 7:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश को लेकर यह हमला किया गया है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने राम कृपाल यादव पर हुए हमले की निंदा करते हुए जांच की मांग की। उन्होंने इस हमले को सुनियोजित साजिश बताया। निखिल आनंद ने कहा कि राजनीती में वैचारिक द्वंद्व मंजूर है लेकिन इस तरीके से हमला बेहद निंदनीय है। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों को जल्द से जल सजा देने की भी मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com