- Hindi News »
- Bihar »
- Liquor Smuggling Business Is Spreading Rapidly On Up Bihar Border Earning Up To Rs 15 Lakh A Month
यूपी-बिहार बॉर्डर पर तेजी से फैल रहा शराब तस्करी का कारोबार, महीने में 15 लाख तक की कमाई, सरकार का भर रहा खजाना
यूपी से बिहार की लगभग 483 किमी की सीमा लगती है। बॉर्डर पर दोनों तरफ 1200 से ज्यादा गांव हैं। अकेले यूपी के साढ़े पांच सौ गांव हैं। तस्करों और जानकारों के मुताबिक, हर गांव से 5 से लेकर 15 युवा इसमें शामिल हैं।
- Written By: मनोज आर्या

शराब तस्करी में पकड़े गए युवा, (फाइल फोटो)
पटना: बिहार में शराबबंदी के बाद भी अवैध तरीके से इसका कारोबारा काफी तेजी से फैल रहा है। बिहार के पड़ोसी राज्य यूपी और झारखंड से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है और अवैध तरीके से राज्य के लोगों को परोसा जा रहा है। इस अवैध कारोबार में भारी संख्या में युवा शामिल हैं, जो उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से शराब को राज्य के अंदर लाते हैं।
यूपी-बिहार बॉर्डर पर शराब की तस्करी ने बेरोजगारों को कमाई का जरिया दिया। रोजाना 50 पेटी शराब बिहार बॉर्डर तक पहुंचाने की इन्हें जिम्मेदारी दी जाती है और बदले में एक पेटी पर 1 हजार तक कमाई है। इस अवैध कारोबार में शामिल रोजाना 35 से 50 हजार रुपए इनकम हो जाती है, यानी महीने की 10 से 15 लाख रुपए।
सिर्फ एक या दो ही नहीं, यूपी-बिहार बॉर्डर से लगे 7 जिलों के युवा तस्करों की यही कहानी है। वह अब नौकरी नहीं करना चाहते, क्योंकि कॉर्पोरेट नौकरी से भी ज्यादा कमाई होने लगी है। बिहार में शराबबंदी के बाद से कैसे बॉर्डर पर बसे यूपी के गांव की इकोनॉमी बदल रही है। यूपी के बलिया और बिहार बॉर्डर पर स्थित गांवों के स्थिति से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL ने बदली बिहार क्रिकेट की तस्वीर, छोटे शहरों से निकलकर चमक रहे नए सितारे; ये खिलाड़ी लिख रहे अब नई कहानी
सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला बयान, मोदी-नीतीश के नक्शेकदम पर चलने का किया वादा, जानें क्या कहा
बिहार में दारू शुरू होना चाहिए…, शराबबंदी पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- सम्राट चौधरी से बात करेंगे
मैं सम्राट चौधरी…, बिहार के 24वें सीएम बने Samrat Choudhary, 75 साल में पहली बार बना BJP का CM
शराब तस्करी में 10 हजार से ज्यादा युवा शामिल
यूपी से बिहार की लगभग 483 किमी की सीमा लगती है। बॉर्डर पर दोनों तरफ 1200 से ज्यादा गांव हैं। अकेले यूपी के साढ़े पांच सौ गांव हैं। तस्करों और जानकारों के मुताबिक, हर गांव से 5 से लेकर 15 युवा इसमें शामिल हैं। इस तरह सभी गांवों को मिलाकर शराब तस्करी में शामिल युवाओं की संख्या 10 हजार से ज्यादा है। सिर्फ बलिया पुलिस ने ही जनवरी 2024 से लेकर 15 दिसंबर 2024 तक 1266 शराब तस्कर गिरफ्तार किए। इनमें 30 साल से कम उम्र वालों की संख्या ज्यादा है।
बिहार की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अवैध तस्करी में करोड़ों रुपये की कमाई
यूपी में सरकारी दुकान पर एक पव्वा वाली टेट्रा पैक पेटी (48 पीस) 5760 रुपए की आती है। यूपी के तस्कर यह एक पेटी घाट तक 6760 रुपए में पहुंचाते हैं। इस तरह से एक पेटी पर यूपी का तस्कर एक हजार रुपए कमाता है। इस धंधे में लिप्त लोगों का कहना है कि हर साल बलिया समेत बिहार बॉर्डर वाले 7 जिलों से करीब एक हजार करोड़ से ज्यादा की शराब तस्करी होती है। इनमें से अकेले बलिया से यह अवैध कारोबार 300 करोड़ का है। इस धंधे में शामिल दोनों तरफ के तस्कर हर साल 1 हजार करोड़ रुपए कमा रहे हैं, क्योंकि इस शराब की कीमत बिहार पहुंचकर दो गुना से ज्यादा हो जाती है। कमाई का बड़ा हिस्सा बिहार के तस्करों का भी रहता है।
Liquor smuggling business is spreading rapidly on up bihar border earning up to rs 15 lakh a month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMVaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Apr 16, 2026 | 11:01 PMसंसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














