पुलिस का लाठीचार्ज! फूटे सिर…मचा बवाल, पटना भाजपा कार्यालय के पास जबरदस्त हंगामा
पटना में भाजपा और जदयू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई लोगों का सिर फूट गया। वहीं प्रदर्शनकारी युवाओं ने नीतीश कुमार को जमकर कोसा।
- Written By: Saurabh Pal
Bihar news: पटना की सड़कों पर बिहार पुलिस ने युवाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। भाजपा और जदयू कार्यालय के बाहर युवा प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस युवाओं को भगाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई युवक घायल हो गए।
दरअसल बिहार सरकार ने भूमि सर्वे के लिए संविदा पर युवाओं की भर्ती की गई थी। इन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक जनसभा नियुक्ति पत्र वितरित किया था। अब युवा परमानेंट करने की मांग कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि उनको 11 माह के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया था। अब कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। इसलिए वे सरकार से परमानेंट करने की मांग कर रहे हैं। जब सरकार को हमें निकालना ही था तो नियुक्ति पत्र का ढोंग क्यों रचा।