-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Lalu Prasad Yadavs Son Tejashwi Yadav Will Form A Government In Bihar Claims Op Rajbhar
बिहार में बनेगी तेजस्वी सरकार…NDA नेता ने ही कर दी भविष्यवाणी, बयान ने बढ़ाई मोदी-नीतीश की टेंशन!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bihar Assembly Elections: यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सोमवार को दावा किया कि बिहार में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है।

तेजस्वी यादव, PM मोदी, CM नीतीश
OP Rajbhar on Bihar Election: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनडीए सहयोगी सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओपी राजभर ने सोमवार को दावा किया कि बिहार में इस बार एनडीए की सरकार नहीं बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की अगुवाई में नई सरकार बनेगी।
राजभर ने अपने बयान का कारण बताते हुए कहा कि “बिहार में जब भी ज्यादा वोटिंग होती है, तब राजद की सरकार बनती है। इस बार भी 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, इसलिए राजद की सरकार बननी तय है।” उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद गूगल पर यह देखा है कि बिहार में हर बार अधिक मतदान होने पर राजद को सत्ता मिली है।
और क्या बोले राजभर
ओपी राजभर ने यह भी कहा कि “वहां बहुत गड़बड़झाला है। ओवैसी भी राजद के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, पीके (प्रशांत किशोर) सबके खिलाफ हैं। जनता का मूड कोई नहीं समझ पा रहा, जनता शांत है और नेता केवल बोल रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
बिहार में दो चरणों में मतदान होना है। दूसरा चरण 11 नवंबर यानी कल होगा। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो अब तक किसी भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव से अधिक है। आमतौर पर ज्यादा मतदान को सत्ता विरोधी लहर के संकेत के रूप में देखा जाता है।
यह भी पढ़ें- भाजपाई राज्यों की पुलिस…वोटिंग से पहले तेजस्वी ने फोड़ा बम, बोले- BJP पाप करेगी, EC पर्दा डालेगा
अगर राजभर के दावे को ऐतिहासिक आंकड़ों से परखें तो यह कुछ हद तक सही भी लगता है। 1990 में जब लालू यादव पहली बार सत्ता में आए थे, तब मतदान प्रतिशत 62.04% था। 1995 में 61.79% मतदान के साथ उनकी सत्ता बरकरार रही, और 2000 में यह बढ़कर 62.57% तक पहुंच गया — तब भी राजद की वापसी हुई थी। हालांकि इस बार अभी केवल पहले चरण की वोटिंग हुई है, और अंतिम तस्वीर 11 नवंबर के मतदान के बाद ही साफ होगी।
Lalu prasad yadavs son tejashwi yadav will form a government in bihar claims op rajbhar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













