-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Jan Suraj Releases List Of Star Campaigners Names Of 20 Leaders Including Prashant Kishor Included
जन सुराज ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रशांत किशोर समेत 20 नेताओं के नाम शामिल
- Written By: पूजा सिंह
Jan Suraj: जन सुराज पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रशांत किशोर समेत 20 नेताओं के नाम शामिल है, जो पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जोर शोर से प्रचार करेंगे।

प्रशांत किशोर (सौ. सोशल मीडिया)
Jan Suraj Released The List Of Star Campaigners: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, जिसमें प्रशांत किशोर समेत 20 नेताओं के नाम शामिल हैं। सभी स्टार प्रचारक राज्य की 234 सीटों पर जेएसपी (JSP) उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।
जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी 243 सीटों के पहले और दूसरे चरण के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस लिस्ट में प्रशांत किशोर समेत 20 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशांत किशोर समेत 20 नेताओं के नाम शामिल
स्टार प्रचारकों की लिस्ट के अनुसार, प्रशांत किशोर, उदय सिंह, मनोज कुमार भारती, रामचंद्र प्रसाद सिंह, सीता राम यादव, देवेंद्र प्रसाद यादव और पवन वर्मा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा ही जनाब अफाक अहमद, रामबली चद्रवंशी, विनीता विजय, सुधीर कुमार शर्मा, सुभाष सिंह कुशवाह, सुभद्रा साहनी और नरेंद्र मंडल भी जन सुराज के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
तेजस्वी यादव की चेतावनी, गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया तो पूरे बिहार में होगा व्यापक जन आंदोलन
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
स्टार प्रचारकों की लिस्ट
जन सुराज ने उम्मीदवारों की दो सूची की जारी
इस लिस्ट में जनाब शाहनवाज बद्र, जनाब सरवर अली, दानिश खान, मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी, प्रीतम सिंह और सुनील कुमार सिंह उर्फ छैला बिहारी भी शामिल हैं। बता दें कि जन सुराज उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में 51 और दूसरी लिस्ट में 65 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।
ये भी पढ़ें : राज्यसभा नहीं, डिप्टी सीएम की कुर्सी पर नजर! मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
दूसरी सूची में 46 सामान्य सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा
जन सुराज की दूसरी सूची में 46 सामान्य सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई। उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि आबादी के हिसाब से सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के वादे के अनुसार प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी अति पिछड़ा वर्ग के 14 (10 हिंदू, 4 मुस्लिम) उम्मीदवार घोषित किए जा रहे हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग से 10, सामान्य वर्ग के 11 और अल्पसंख्यक वर्ग के 14 उम्मीदवार घोषित किए जा रहे हैं।
Jan suraj releases list of star campaigners names of 20 leaders including prashant kishor included
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Dilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jul 29, 2026 | 08:57 PMपुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Jul 29, 2026 | 08:55 PMमराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
Jul 29, 2026 | 08:53 PMGen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Jul 29, 2026 | 08:44 PMभोपाल में 2 घंटे चली सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा! टी-ब्रेक के बाद फिर शुरू होगी दूसरे दौर की बातचीत
Jul 29, 2026 | 08:43 PMSawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Jul 29, 2026 | 08:43 PMसंभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














