-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Harlakhi Assembly Seat Janaki Birthplace Who Will Win This Time
हरलाखी विधानसभा सीट: मिथिला की वह सीट…जहां हुआ मां सीता का जन्म, इस बार किस पर कृपा करेंगी जानकी?
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Assembly Elections: बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित हरलाखी विधानसभा सीट आगामी 2025 असेंबली इलेक्शन में एक बार फिर से राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनने जा रही है।

हरलाखी विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
Harlakhi Assembly Constituency Profile: सीतामढ़ी जिले में स्थित हरलाखी विधानसभा सीट आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनने जा रही है। यह विधानसभा मधुबनी लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। हरलाखी विधानसभा सीट इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहींक के पुनौरा धाम में मां जानकी जन्म स्थली है।
विदेह वंश ने प्राचीन मिथिला राज्य के हरलाखी की स्थापना की थी, जहां माता सीता के पिता राजा जनक का शासन था और उनकी राजधानी जनकपुर थी, जो अब नेपाल में स्थित है। हरलाखी से जनकपुरी की दूरी 72 किलोमीटर है, जहां सड़क और रेल मार्ग से जा सकते हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं में सीतामढ़ी एक पवित्र स्थान है।
हरलाखी से जुड़ी अहम बातें
हरलाखी प्रखंड मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों के बॉर्डर पर स्थित है और यह अपनी समृद्ध कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था की वजह से क्षेत्र के सबसे बड़े गांवों में गिना जाता है। बागमती और कमला नदियों के पास होने के कारण यहां की भूमि खेती के लिए उपजाऊ है। यहां बड़े पैमाने पर धान, गेहूं, मक्का एवं दालों की खेती होती है। पिछले कुछ साल में किसान केले की खेती भी कर रहे हैं। खेती के साथ स्थानीय आय के स्त्रोत पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मुर्गी पालन भी है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को मिली राहत, CBI ने दी क्लीन चिट, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
बिहार: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर पाटलिपुत्र से 1,150 श्रद्धालु रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ एक बार जीती है RJD
साल 1951 में हरलाखी विधानसभा सीट की स्थापना हुई थी और यह पूरी तरह ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है, जिसमें कोई नगरीय मतदाता नहीं है। हरलाखी से अब तक 17 विधायक चुने गए हैं, जिनमें से कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने 6-6 बार जीत हासिल की। इस सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) का 2-2 बार और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का एक बार कब्जा रहा।
2020 किसने मारी थी बाजी?
अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो जेडीयू ने हरलाखी में बाजी मारी थी और दूसरे नंबर पर सीपीआई के उम्मीदवार राम नरेश पाण्डेय थे। जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। इससे पहले उन्होंने 2016 के उपचुनाव में जीत दर्ज की थी, क्योंकि उनके पिता बसंत कुमार कुशवाहा (2015 में आरएलएसपी से विजयी) के निधन से यह सीट रिक्त हुई थी।
आरएलएसपी से राजनीति की शुरुआत करने वाले सुधांशु शेखर ने बाद में जेडीयू का दामन थाम लिया। लोकसभा चुनाव 2024 में हरलाखी में एनडीए का वर्चस्व कायम रहा, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अशोक कुमार यादव ने हरलाखी क्षेत्र में 40,931 मतों से अपनी बढ़त बनाई।
कितनी है कुल वोटरों की संख्या?
चुनाव आयोग के 2024 के आंकड़ों के अनुसार, हरलाखी विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या की बात करें तो कुल जनसंख्या 5,02,885 है। इस क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 2,95,249 है, जिनमें 1,54,971 पुरुष वोटर, 1,40257 महिला वोटर और 21 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।
पुनौरा धाम के लिए बड़ा ऐलान
हाल ही में बिहार सरकार ने पुनौरा धाम (सीता माता की जन्मस्थली) पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए 882 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में सीता माता की जन्मस्थली का भूमि पूजन किया था।
यह भी पढ़ें: महिषी विधानसभा सीट: कौन फतह करेगा महिषी का मोर्चा? जातीय समीकरण तय करेंगे राजनीतिक भविष्य
ऐसे में माता सीता की जन्मस्थली पर चुनावी रण देखने को मिला, क्योंकि एनडीए हरलाखी सीट पर अपना वर्चस्व कायम रखना चाहता है। इस सीट पर यादव और ब्राह्मण वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं, जिससे यहां एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Harlakhi assembly seat janaki birthplace who will win this time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jul 24, 2026 | 08:42 PMKalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 24, 2026 | 08:40 PMतनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
Jul 24, 2026 | 08:35 PMTMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
Jul 24, 2026 | 08:29 PMपेपर लीक विवाद के बाद बड़ा फैसला, NTA के 47 अधिकारी टर्मिनेट, कई पर होगी आपराधिक कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 08:23 PMयूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
Jul 24, 2026 | 08:19 PMयोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ की नकली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 08:15 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














