- Hindi News »
- Bihar »
- Election Commission Error Bihar Results Controversy Explained
Bihar Election Result के बीच सामने आई गड़बड़ी, चुनाव आयोग ने किया ऐसा कांड…कि उड़ गए सबके होश
Bihar Assembly Elections: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान तेज़ी से अपडेट हो रहे हैं। इसी बीच, वेबसाइट पर एक गड़बड़ी हुई जिससे लोग हैरान रह गए।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Election Commission Mistake in Bihar Election Result: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान तेज़ी से अपडेट हो रहे हैं। इसी बीच, वेबसाइट पर एक गड़बड़ी हुई जिससे लोग हैरान रह गए। पुष्पम प्रिया की प्लुरल्स पार्टी भी एक सीट पर आगे चल रही थी। लेकिन उस सीट पर क्लिक करने पर पेज खुला और पता चला कि पार्टी के उम्मीदवार सत्य प्रकाश को उस समय सिर्फ 14 वोट ही मिले थे।
इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दीपू सिंह को 2 हजार 960 वोट मिले थे, लेकिन उनकी बढ़त शून्य थी। इतना ही नहीं अधिकतर उम्मीदवारों के नाम के आगे “Lost” लिखा हुआ था, जिसमें सबसे आगे चल रहे उम्मीदवार दीपू सिंह भी शामिल थे।
14 वोट पाकर 2747 वोट से आगे!
एक और उम्मीदवार अभिषेक कुमार को सिर्फ 12 वोट मिले थे, पीछे चल रहे थे। इसी तरह सबसे आगे चल रहे उम्मीदवार को हारे हुए दिखाया गया और कई सीटों पर उम्मीदवारों के आगे “Lost” लिखा हुआ था। जबकि महज 14 वोटों के साथ सत्य प्रकाश को 2 हजार 747 वोटों से आगे दिखाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
थप्पड़बाज BDO की दबंगई, पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा युवक, साहब बरसाते रहे तमाचे; वीडियो वायरल
यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?
बिहार में बड़ा बवाल…रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर हंगामा, पार्टी विधायकों ने राजद को घेरा
ममता बनर्जी के अफसरों पर चुनाव आयोग का एक्शन, पश्चिम बंगाल में 7 अधिकारी सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर गड़बड़ी (स्क्रीनशॉट)
आखिर क्यों सामने आई ये गड़बड़ी?
ऐसा चुनाव आयोग की किसी तकनीकी गड़बड़ी या डेटा फीड में किसी समस्या के कारण हुआ होगा। यही वजह थी कि समस्या का जल्द ही समाधान हो गया। हालांकि, कुछ अन्य सीटों पर भी यही देखने को मिला। एकमा सीट पर भी यही देखने को मिला। यहां निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र कुमार कन्नौज को केवल 54 वोटों से आगे दिखाया गया।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Results: महागठबंधन को क्यों मिली हार? वो 5 बड़े कारण…जिन्होंने बनवा दी नीतीश की सरकार
इसके अलावा, जदयू के प्रमुख उम्मीदवार मनोरंजन सिंह को 3175 वोटों से पराजित दिखाया गया। इस सीट पर अधिकांश उम्मीदवारों को पराजित दिखाया गया, जबकि जवाहर प्रसाद और अभिजीत अभिज्ञान को केवल 45 और 38 वोट मिले, जिन्हें मुकाबले में दिखाया गया।
बिहार में फिर एक बार- नीतीश कुमार
फिलहाल इस गड़बड़ी को सही कर लिया गया है। अब चुनाव आयोग की वेबसाइट पर तेजी से रुझान दिखाए जा रहे हैं। 12.25 बजे के आंकड़ों के अनुसार, एनडीए ने 183 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है और एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनती दिखाई दे रही है। अंतिम नतीजों में अब किसी भी तरह के बड़ी उलटफेर की संभावना कम है।
Election commission error bihar results controversy explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बारामती विमान हादसा: लियरजेट 45 की जांच में बड़ा खुलासा, ब्लैक बॉक्स खोलेगा अजित पवार की मौत का राज!
Feb 17, 2026 | 02:42 PMसातारा ड्रग्स केस: सोलापुर जेल का पुलिसकर्मी गिरफ्तार, फैयाज शेख को जेल से फैक्ट्री चलाने में करता था मदद
Feb 17, 2026 | 02:35 PMकाला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल
Feb 17, 2026 | 02:20 PMगावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?
Feb 17, 2026 | 02:15 PMयूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार
Feb 17, 2026 | 02:14 PM95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे
Feb 17, 2026 | 02:11 PMपुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा
Feb 17, 2026 | 01:59 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














