जीतन सहनी की हत्या के बाद एक्शन मोड में सीएम नीतीश कुमार, बिहार में बढ़ते अपराध पर आज करेंगे बैठक
लालू प्रसाद के समय पर जंगलराज का सबसे ऊंचा नारा लगाने वाले नीतीश कुमार अब खुद इस कैटगरी में आने लगे हैं। सुशासन के दावे पर सत्ता हासिल करने वाले कुमार बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंतित है। कुछ दिनों पहले बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की उनके ही घर में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई।
- Written By: शानू शर्मा
बिहार के सीएम नीतीश कुमार सोर्स-सोशल मीडिया)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करने वाले हैं। जिसमें राज्य के कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव और राज्य पुलिस महानिदेशक समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस समीक्षा बैठक की जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी पटना में शुक्रवार की शाम 4 बजे सीएम कुमार समीक्षा बैठक करेंगे। जिसके लिए सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही कुछ अधिकारियों के वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ने का भी निर्देश दिया गया है।
जंगल राज को खत्म करने का दावा
लालू प्रसाद के समय पर जंगलराज का सबसे ऊंचा नारा लगाने वाले नीतीश कुमार अब खुद इस कैटगरी में आने लगे हैं। सुशासन के दावे पर सत्ता हासिल करने वाले कुमार बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर चिंतित है। कुछ दिनों पहले बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की उनके ही घर में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद बिहार की जनता में आक्रोश का माहौल है। जनता ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि लालू यादव पर जंगल राज का आरोप लगाने वाले आज खुद कानून-व्यवस्था को संभालने में सक्षम नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा
बिहार के 19 साल के लड़के ने कर दिया कमाल, 11 लाख लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना
बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री का वीडियो वायरल, कुर्सी पर झूलते दिखे तो सोशल मीडिया ने लिए मजे
जांच का आदेश
बिहारी बाबू ने इस पूरे मामले पर हालात का जायजा लिया है। साथ ही उन्होंने डीजीपी आरएस भट्टी को जल्द एक्शन लेने के भी निर्देश दिए हैं। नीतीस कुमार ने जीतन सहनी के बेटे मुकेश सहनी से फोन पर बात भी की थी। जिसके बाद उन्होंने जांच के लिए STF की टीम गठित की। मामले की जांच अब भी जारी है। राज्य में हुए इस हत्या कांड के बाद बिहार की विपक्षी पार्टी आरेजडी ने भी सुशासन बाबू के राज में सुरक्षा पर सवाल उठाया है। पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इस ख़बर पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में हत्याओं का दौर जारी है। सुशासन बाबू के राज में कोई सुरक्षित नहीं है। सबकुछ यहां भगवान भरोसे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद से हत्या, अपहरण और डकौती जैसी अपराधों के दर में बढ़ोतरी हुई है। इसे लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें राज्य में आ रहे कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करेंगे।
