PAK गोलीबारी में शहीद जवान का शव पहुंचा नवादा, 3 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी ने क्या कहा?
पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शहीद जवान मनीष कुमार का पार्थिव शरीर आज पटना से नवादा लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर 10 बजे पांडेय गंगौट गांव पहुंचा है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर, फोटो - एक्स
पटना : भारत पाकिस्तान तनाव के बीच ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ जवान मनीष कुमार का पार्थिव शरीर 16 मई दिन शुक्रवार शाम पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा। हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने कुमार को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए गए।
इसके बाद पार्थिव शरीर को नवादा जिले के कौआकोल गांव स्थित उनके घर ले जाया गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, राज्य के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी पटना एयरपोर्ट पर मौजूद थे और उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की।
विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत माता के वीर सपूत शहीद मनीष कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।’
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Bihar Crime: दरभंगा में इमामबाड़े के पास लाइट तोड़ने पर विवाद, SI को गोली लगने के बाद आरोपी की भीड़ ने की हत्या
Bihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Pappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
यहां देखें एक्स पोस्ट
नमन है वीर सपूत मनीष को नम आँखों से…
जय हिंद की सेना🇮🇳 pic.twitter.com/ofhpeIryWR — Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) May 17, 2025
आपको बता दें कि बिहार के लाल मनीश की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी। बीएसएफ जवान की पत्नी ने कहा कि मनीश ने जल्द वापस लौटने का वादा किया था।
शादी के कुछ दिनों बाद ही मनीष देश की सेवा के लिए ड्यूटी पर चले गए। गांव वालों ने बताया कि मनीष बड़ा ही मिलनसार और सामाजिक लड़का थे। वह छुट्टी पर घर आते थे तो सभी लोगों से मिलकर हाल-चाल पूछा करते और अपना हाल-चाल भी सभी को बताया करते। उनकी शहादत से पूरे गांव में मातम छा गया है।
वहीं घटना सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, पकरीबरावां डीएसपी महेश चौधरी, थानाध्यक्ष दीपक कुमार, पाण्डेय गंगौट पंचायत के मुखिया दीपक कुमार शहीद जवान के घर पहुंचे और उसके माता-पिता तथा पत्नी को सांत्वना दी। सभी ने कहा कि मनीष की शहादत कभी भी बेकार नहीं जाएगी। इस दुख की घड़ी में पूरे देशवासी और सरकार आपके साथ हैं।
