Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवराज के विमान की कमान रूडी के हाथों में, चौहान बोले- ‘राजीव जी, आज आपने दिल जीत लिया’

केन्द्रीय मंत्री Shivraj Singh की फ्लाइट में दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जानकारी खुद मंत्री ने ट्विट कर दी। बताया कि उनके मित्र और वरिष्ठ राजनेता Rajiv Pratap Rudy ने यात्रा का यादगार बना दिया।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Oct 05, 2025 | 11:03 AM

पटना-दिल्ली की फ्लाइट में सवार शिवराज सिंह चौहान के विमान के पायलट BJP सांसद रूडी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shivraj Singh Chouhan and Rajiv Pratap Rudy Meeting: राजनीति में अक्सर नेता जमीन पर मिलते हैं, लेकिन जब दो दिग्गज नेता हजारों फीट की ऊंचाई पर एक अनोखी भूमिका में मिलें तो यह खबर बन जाती है। ऐसा ही एक यादगार लम्हा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पटना से दिल्ली की उड़ान में आया। उनके विमान के को-पायलट कोई और नहीं, बल्कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और छपरा से सांसद राजीव प्रताप रूडी थे। इस अनूठे अनुभव से अभिभूत होकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “राजीव जी, आज आपने दिल जीत लिया।”

यह कोई विशेष चार्टर्ड प्लेन नहीं, बल्कि एक सामान्य व्यावसायिक उड़ान थी, जिसने इस घटना को और भी खास बना दिया। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी इस अविस्मरणीय यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि सांसद राजीव प्रताप रूडी ने न सिर्फ विमान उड़ाया, बल्कि एक बेहद ही रोचक अंदाज में यात्रियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने यात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को इतने सरल और आत्मीय तरीके से साझा किया कि सभी यात्री उनके मुरीद हो गए। यह अनुभव राजनीति से परे एक नेता के दूसरे कौशल को सामने लाया।

राजीव जी, आज आपने दिल जीत लिया… आज पटना से दिल्ली की हवाई यात्रा मेरे लिए अविस्मरणीय रही, क्योंकि इस फ्लाइट के सह-कैप्टन थे मेरे प्रिय मित्र, वरिष्ठ राजनेता और छपरा सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी जी। आज आपने यात्रियों को जिस रोचक अंदाज में सरल भाषा के साथ यात्रा से जुड़ी… pic.twitter.com/W6VQJZ7yk8 — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 4, 2025

आसमान से गंगा-यमुना के दर्शन

पायलट की सीट से राजीव प्रताप रूडी का अंदाज किसी प्रोफेशनल कमेंटेटर से कम नहीं था। उन्होंने यात्रियों को बताया, “आज पटना के चारों ओर बादलों ने डेरा जमाया हुआ है और कल से लगातार बारिश हो रही है। हम बादलों के बीच से दिल्ली की यात्रा शुरू कर रहे हैं।” उन्होंने आगे की जानकारी देते हुए कहा, “रास्ते में हम बनारस के ऊपर से गुजरेंगे, बाईं ओर प्रयागराज और दाईं ओर लखनऊ दिखाई देगा। गंगा जी और यमुना जी के दर्शन करते हुए हम दिल्ली पहुंचेंगे।” उनका यह वर्णन यात्रियों के लिए सफर को और भी रोमांचक बना रहा था।

यह भी पढ़ें: पलक झपकते ही दुश्मन का खेल खल्लास, सीमा पर गरजेंगी AK-630; दुश्मन के ड्रोन और रॉकेट अब नहीं बचेंगे!

‘जमीन से जुड़े रहना इसी को कहते हैं’

शिवराज सिंह चौहान, राजीव प्रताप रूडी के इस अंदाज से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने लिखा कि यात्रा के अंत में जब रूडी ने सफल उड़ान के लिए यात्रियों से ताली बजाने का अनुरोध किया, तो उसमें एक खास अपनापन था। शिवराज ने इस अनुभव को ‘अद्भुत और अभूतपूर्व’ बताया। उन्होंने रूडी की तारीफ करते हुए कहा, “ऐसे लोग विरले ही होते हैं, जो इतनी व्यस्तताओं के बीच भी अपने हुनर के लिए समय निकालते हैं। जमीन से जुड़े रहना इसी को कहते हैं।” उन्होंने इस यादगार सफर के लिए सांसद रूडी का आभार भी व्यक्त किया।

Bjp mp rajiv pratap rudy pilot flight for agriculture minister shivraj singh chouhan patna delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 11:03 AM

Topics:  

  • Air Flight
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Shivraj Singh Chauhan

सम्बंधित ख़बरें

1

राजनीति या सियासी मजबूरी! चिराग को क्यों सीएम बनाना चाहते हैं चाचा पशुपति पारस; क्या है असली वजह?

2

बिहार चुनाव की तारीखों का आज ऐलान? 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे CEC, राज्य में बड़ी हलचल

3

बिहार कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर रखी 5 बड़ी मांगें, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

4

मांझी-सहनी और PK की पार्टियां नहीं लड़ पाएंगी बिहार चुनाव? इलेक्शन कमीशन ने किया दरकिनार- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.