सत्ता की हनक या सनक! सड़क पर भाजपा विधायक ने दी भद्दी-भद्दी गालियां-Video

बिहार के वैशाली जिले में भाजपा विधायक संजय सिंह की गाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने इसे सत्ता की हनक बताया है।
सत्ता की हनक या सनक! सड़क पर भाजपा विधायक ने दी भद्दी-भद्दी गालियां-Video
भाजपा विधायक संजय सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

पटनाः बिहार में चुनाव है, इसलिए सियासी माहौल गर्म है। इस बीच सत्ता में सहयोगी दल भाजपा के विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुले आम बीच सड़क पर लोगों को गाली दे रहे हैं। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए इसे सत्ता की हनक का नमूना बताया है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भजापा विधायक संजय सिंह दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को विधायक संजय सिंह स्थानीय समस्याओं का निरीक्षण करने लालगंज बाजार पहुंचे थे। यहां स्थानीय लोगों ने सड़कों की खस्ताहालत और जलजमाव की समस्या को लेकर तीखे सवाल पूछे। इसी दौरान एक युवक ने सड़क निर्माण में कमीशन खोरी का आरोप लगाया।

कमीशनखोरी के आरोप भाजपा विधायक का तांडव

कमीशनखोरी के आरोप पर विधायक संजय बुरी तरह से भड़क गए। गाड़ी से उतर मौजूद लोगों से उलझ गए। इतना ही नहीं उन्होंने जमकर भद्दी-भद्दी गालियां दी। विधायक जब गाली दे रहे थे, तभी किसी ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अब चुनाव आ गया है तो विधायक जी दिखाई दिए हैं। इससे पहले कहीं नजर नहीं आते हैं।

कांग्रेस ने बताया इसे सत्ता की हनक

वहीं यह वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पार्टी ने कहा कि भाजपा विधायक ने बिहार की जनता को मां की गाली दी। इतना ही विधायक पर स्थानीय लोगों से मारपीट कर कैमरा बंद करवाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि जनता इन्हें सबक सिखाएगी।-देखें वीडियो

टूटी सड़कों की होगी मरम्मत

विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि जहां जलजमाव है, वहां सोखता का निर्माण कराया जाएगा। टूटी सड़कों की मरम्मत भी करवाई जाएगी। उन्होंने कुछ लोगों पर लालगंज के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया है और कहा कि बेवजह राजनीति चमकाने वालों की पोल जल्द ही खुल जाएगी। स्थानीय स्तर की समस्याओं का समाधान कराना हम लोगों का काम है। इस पर ध्यान दिया जा रहा है और धीरे-धीरे सारे काम कराए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com