Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Politics : 2025 में फिर बिहार के सीएम बनेंगे नीतीश, मोदी के मंत्री ने लगाई मुहर!

पटना पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है और हम आगे भी इसी राह पर चलते रहेंगे।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 15, 2025 | 07:36 PM

नीतीश कुमार (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में अगर बीजेपी जीत दर्ज करती है तो एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार के सीएम की कुर्सी संभालेंगे। शनिवार को इसकी केन्द्र की मोदी सरकार में मंत्री और एनडीए के घटक दल रालोद के मुखिया ने पटना में इस बात पर मुहर लगाई है।

कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी शनिवार को पटना आईआईटी दीक्षांत समारोह में भाग लेने राजधानी पहुंचे। पटना पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है और हम आगे भी इसी राह पर चलते रहेंगे। उन्होंने साफ किया कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करीब से देखा है या उनके साथ रहे हैं, वे उन्हें छोड़कर नहीं जा सकते।

दिल्ली चुनाव नतीजों से जुड़े एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में माहौल है। फैसला हो चुका है कि बिहार को नीतीश कुमार का नेतृत्व मिल रहा है। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। हम भी उसी राह पर चलेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला मनपा में स्थायी समिति और स्वीकृत सदस्य चयन पर सबकी नजर, विरोधी पक्षनेता पद पर सियासी मंथन तेज

BMC Mayor: कांग्रेस से भाजपा तक का सफर, पहली बार भाजपा महापौर उम्मीदवार बनीं रितु तावड़े

भंडारा में बदले सियासी समीकरण? पटोले-फुके मुलाकात चर्चा में, साकोली में नए संकेत

‘नरेंद्र मोदी RSS से नहीं…’, प्रधानमंत्री को लेकर ये क्या कह गए संघ प्रमुख मोहन भागवत

नीतीश के नेतृत्व में तरक्की

पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब से बिहार की कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में है, बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने भी बिहार की तरक्की के लिए खजाना खोल दिया है। बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर पर बिजली की गति से काम हो रहा है। चाहे एक्सप्रेस-वे बनाने की बात हो या बिहार में एयरपोर्ट बनाने की, बिहार सरकार और केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है।

राजनीति से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले दिनों बिहार की सियासत में तब भूचाल आ गया था जब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अटल जयंती के मौके पर यह कह दिया था कि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब बिहार में बीजेपी अकेले दम पर सरकार बनाएगी। सिन्हा के इस बयान को नीतीश को सीएम पद न देने की तरफ इशारा बताया गया था। हालांकि बाद में विजय कुमार सिन्हा ने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि हमारे नेता नीतीश कुमार ही हैं।

सीएम नीतीश से मिले जयंत

आईआईटी दीक्षांत समारोह में शामिल होने और राज्य में शिक्षा व कौशल विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद जयंत चौधरी ने शाम को सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात भी की। मुलाकात के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास को लेकर लगातार चिंतित रहते हैं और वे राज्य के विकास के लिए काम करते हैं।

Bihar politics nitish will again become cm of bihar in 2025 modis minister gave approval

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 15, 2025 | 07:34 PM

Topics:  

  • BJP
  • Jayant Chaudhary
  • JDU
  • NDA
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.