- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Politics Namdev Kirsan Election Commission Allegations Sir Controversy
बिहार में SIR के नाम पर NRC! कांग्रेस सांसद का EC पर गंभीर आरोप, महाराष्ट्र से बिहार तक सियासत तेज
SIR controversy: बिहार में एसआईआर पर जारी विवाद में कांग्रेस सांसद नामदेव किरसन ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा, आरोप लगाया कि फर्जी नाम जोड़े गए और असली नाम हटाए गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला

कांग्रेस सांसद नामदेव किरसन
Bihar Politics: बिहार में एसआईआर का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेताओं का चुनाव आयोग पर आरोप लगाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं महाराष्ट्र के गढ़चिरौली-चिमूर से कांग्रेस सांसद नामदेव किरसन ने भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
उन्होंने आईएएनएस न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, “लोकतंत्र की हत्या किसे कहते हैं, यह सब देश ने देख लिया है। राहुल गांधी ने जो सच्चाई उजागर की, वह वोटर लिस्ट में ही साफ दिखाई देती है। वही वोटर लिस्ट चुनाव आयोग ने दी थी। फिर भी उसमें फर्जी नाम जोड़े गए और असली मतदाताओं के नाम हटाए गए। यह सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र, हरियाणा और कई राज्यों में ऐसा हुआ है।”
एनआरसी लागू हो रहा है?
उन्होंने चुनाव आयोग के काम पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में एसआईआर जिस तरह से लागू किया गया, वह सही नहीं है। बिहार के लोगों के पास आधार कार्ड और राशन कार्ड होने पर भी स्वीकार नहीं किया गया। चुनाव आयोग को अपने हिसाब से सबूत चाहिए। यहां पर वोटर लिस्ट जारी की जा रही है या एनआरसी लागू हो रहा है?
सम्बंधित ख़बरें
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
बाप-दादा के सबूत मांगे जा रहे
उन्होंने आरोप लगाया, “बिहार में अभी एसआईआर के नाम पर एनआरसी जैसी प्रक्रिया चलाई जा रही है। जिन लोगों के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड या सरकारी पहचान है, उनका नाम भी वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है। उनसे बाप-दादा के सबूत मांगे जा रहे हैं। यह मतदाता सूची का पुनः निरीक्षण नहीं, बल्कि एनआरसी थोपने की साजिश है।”
यह भी पढ़ें- फडणवीस के जख्म पर भुजबल ने रगड़ा नमक! बोले- अब जाट,पटेल और अन्य समुदाय भी करेंगे मुंबई कूच
असली मतदाताओं के नाम काटकर फर्जी नाम जोड़े
सांसद ने कहा कि गढ़चिरौली-चिमूर में हमने आधिकारिक जांच नहीं करवाई है, लेकिन नागपुर के कामठी और चंद्रपुर में हमारे कार्यकर्ताओं ने जांच की। वहां एक ही पते पर 150 से ज़्यादा नाम दर्ज मिले। असली मतदाताओं के नाम काटकर फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं। यह वोट चोरी नहीं तो और क्या है? लेकिन चुनाव आयोग इस पर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। बता दें कि बिहार में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआऱ किया गया था, जिसमें करीब 65 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Bihar politics namdev kirsan election commission allegations sir controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर
May 25, 2026 | 03:41 PMनागपुर से उठी आवाज, एयर इंडिया रखरखाव पर सवाल; विमान सुरक्षा मुद्दे पर AIESL कर्मचारियों का विरोध तेज
May 25, 2026 | 03:32 PMAdhik Maas 2026: अधिक मास की पद्मिनी एकादशी पूजा की महिमा अपरंपार, जानिए सही तिथि और विधिवत पूजा के विशेष नियम
May 25, 2026 | 03:27 PMस्मार्ट सिटी या खतरे का शहर? नागपुर में ओवरहेड केबल्स पर सवाल, मनपा की लापरवाही उजागर
May 25, 2026 | 03:23 PM‘नहीं लेना तो रख दीजिए’ नागपुर में ठंडे पेय पर दुकानदारों की मनमानी, ग्राहकों से खुलेआम ओवरचार्जिंग
May 25, 2026 | 03:14 PMप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
May 25, 2026 | 03:14 PMMP News: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य देवरी इको सेंटर में हुई हैचिंग, 200 अंडों में से 70 घड़ियाल बच्चे बाहर निकले
May 25, 2026 | 03:11 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














