तवे पर रोटी पलटते रहनी चाहिए...लालू यादव ने दोहराया लोहिया का बयान, इस बार बिहार में पलटेगी सरकार?

Bihar Politics: बिहार चुनाव में मतदान के बाद लालू यादव ने राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव के साथ एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए वो बात लिखी जो सत्ता पलटने की ताकत रखती है।
bihar-politics-lalu-yadav-recalls-lohia-statement-on-political-change
लालू प्रसाद यादव (डिजाइन फोटो)
Updated on

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोंटिग हो रही है। आम मतदाताओं के साथ चर्चिच चेहरे भी मतदान केन्द्रों पर वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। आरजेडी मुखिया लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव वोटिंग के लिए मतदान केन्द्र पहुंचे। जहां उन्होंने एक बड़ा बयान भी दिया है।

राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने भी पटना में वोट डालकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। इसके अलावा राबड़ी देवी ने भी अपने आवास निकलकर मतदान किया और बिहार की महिलाओं से भारी संख्या में मतदान अपील की है। वहीं, तेजस्वी यादव ने भी अपना वोट डाला है।

वोटिंग के बाद क्या बोले लालू?

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने मतदान के बाद कहा कि इस बार जनता का मूड साफ है, बिहार अब बदलाव चाहता है। इसके बाद लालू यादव ने राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव के साथ एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए वो बात लिखी जो सत्ता पलटने की ताकत रखती है।

'तवा पर रोटी पलटते रहनी चाहिए'

लालू ने एक्स पोस्ट में लिखा कि तवा से रोटी पलटते रहनी चाहिए, नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ। अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है। उनकी यह पोस्ट सामने आते ही चर्चा में आ गई है। क्योंकि समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया भी यही बात कहा करते थे।

राममनोहर लोहिया का बयान

दिग्गज समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया ने समाज के विकास और बेहतर लोकतंत्र के लिए सत्ता को बदलते रहना आवश्यक बताय था। उन्‍होंने कहा था कि तवे पर रोटी उलटते-पलटते रहो, ताकि वह ठीक से पक सके।

लगातार एक ही तरफ सिंक रही रोटी पकती नहीं, बल्कि जल जाती है। ठीक इसी तरह सत्ता परिवर्तन भी अपरिहार्य है। सत्ता को बदलते रहना चाहिए ताकि आम जनमानस और समाज में निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का भला हो सके।

आपको बता दें कि बिहार में आज पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसके अलावा चुनाव नतीजों की घोषणा के लिए 14 नवबंर की तारीख तय की गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com