- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Politics Bjp Jdu Alliance Who Is Big Brother In Nda For Assembly Election 2025
Bihar Election: बीजेपी या जदयू, बिहार की सियासत में बड़ा भाई कौन? ऐसे तय होगी भूमिका
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar Assembly Election के लिए NDA की तरफ से सीट बंटवारे की घोषणा होने के बाद अब बात कही जा रही है कि गठबंधन में बडे भाई की भूमिका में सच में कौन है। BJP-JDU दोनो ही दल बराबर सीटों पर चुनाव लड़ रहे।

BJP-JDU में अब 'बड़ा भाई' कौन? (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की बिसात बिछ चुकी है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भीतर एक नया समीकरण उभरकर सामने आया है। ‘बड़े और छोटे भाई’ की राजनीति अब खत्म होती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच पहली बार बराबर-बराबर 101 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला हुआ है। इस नए सीट बंटवारे ने बिहार की राजनीति में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अब NDA का असली मुखिया कौन होगा, और क्या इसका अंतिम फैसला चुनाव के नतीजे ही करेंगे?
इस बार का विधानसभा चुनाव सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि गठबंधन के भीतर वर्चस्व स्थापित करने के लिए भी लड़ा जाएगा। जो भी पार्टी ज्यादा सीटें जीतकर आएगी, वही गठबंधन में अपनी शर्तों पर राजनीति करने की स्थिति में होगी। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 115 और बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन नतीजों में बीजेपी को 74 और जेडीयू को महज 43 सीटें ही मिली थीं। इसके बावजूद, मुख्यमंत्री का पद नीतीश कुमार को ही मिला था, लेकिन इस बार हालात बदले हुए नजर आ रहे हैं।
नतीजे तय करेंगे असली बॉस
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर जनता दल यूनाइटेड को दोबारा से राज्य में ‘बड़े भाई’ की भूमिका में आना है, तो उसे हर हाल में बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतनी होंगी। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं, कई मौकों पर यह स्पष्ट कर चुका है कि चुनाव में चेहरा नीतीश कुमार ही हैं और सीटें चाहे कितनी भी आएं, मुख्यमंत्री वही बनेंगे। वहीं, विपक्षी दल राजद और कांग्रेस लगातार यह दावा कर रहे हैं कि चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी अपने वादे से मुकर जाएगी और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकार नहीं करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
Political Shock: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 40 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक
महाराष्ट्र में BJP-Congress जुबानी जंग तेज, वोटर लिस्ट से बकरीद तक, बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले एक बार फिर चंचल हुए तेज प्रताप, तेजस्वी और मीसा को X हैंडल पर किया अनफॉलो
‘बड़े-छोटे नहीं, अब हम जुड़वां भाई’
यह पहली बार नहीं है जब जेडीयू, बीजेपी के मुकाबले कम या बराबर सीटों पर लड़ रही हो। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जेडीयू ने 16 जबकि बीजेपी ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस पर जनता दल यूनाइटेड के नेता और प्रवक्ता केसी त्यागी का कहना है कि अब हम बड़े और छोटे भाई नहीं, बल्कि जुड़वां हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि हमारा चेहरा और परिणाम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। हालांकि, केसी त्यागी के इस दावे में कितना दम है, यह तो आने वाला वक्त और चुनाव के नतीजे ही तय करेंगे, लेकिन इतना साफ है कि बिहार एनडीए की राह इस बार आसान नहीं है।
Bihar politics bjp jdu alliance who is big brother in nda for assembly election 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














