Bihar New CM: बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी…विधानमंडल की बैठक में लगी मुहर
Bihar New CM News: बिहार को नीतीश कुमार के बाद मिला यह नया मुख्यमंत्री। एनडीए की विधानमंडल बैठक में सम्राट चौधरी को चुना गया, 15 अप्रैल सुबह 11 बजे हो सकता है शपथग्रहण समारोह।
- Written By: सजल रघुवंशी
सम्राट चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Government Formation 2026: सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, बैठक में लिया गया यह बड़ा फैसला। नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले सीएम सचिवालय में आज सुबह 11 बजे अंतिम कैबिनेट की बैठक हुई। जो करीब 15 मिनट तक चली। बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने मंत्रियों के साथ राज्य में नई सरकार के गठन पर गहन चर्चा की। एक मीडिया रिपोर्टे अपने सूत्रों के हवाले से यह दावा कर रही है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह 11 बजे लोक भवन में आयोजित होने की संभावना है। इस बार मंत्रिमंडल गठन में संतुलन पर खास ध्यान दिया गया है और कुल 24 मंत्रियों का फॉर्मूला तैयार किया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रस्तावित सूची के अनुसार मुख्यमंत्री समेत भाजपा के 11 मंत्री शामिल हो सकते हैं, जबकि जदयू को उपमुख्यमंत्री पद के साथ 9 मंत्री मिल सकते हैं। इसके अलावा लोजपा (रामविलास) को 2 मंत्री पद और हम (HAM) तथा आरएलएम (RLM) को 1-1 मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है।
सम्राट चौधरी भाजपा का पहला सीएम
बिहार में भारतीय जनता पार्टी की जमीन साल 2025 से पहले इतनी मजबूत नहीं थी लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन ने सबकों चौंका दिया था। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि अब भाजपा अपना ही मुख्यमंत्री बनाएगी लेकिन नीतीश कुमार को सीएम बनाया गया। हालांकि भाजपा को अपना सीएम बनाने में भलें ही थोड़ा समय लगा हो लेकिन आखिरकार सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री की तरफ से चुन लिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
NDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
सम्राट चौधरी के नाम पर सब सहमत- शिवराज सिंह चौहान
सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बताया की एनडीए की विधानमंडल की बैठक में उनके नाम पर एकतरफा सहमती बनी। यहां तक की भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ और सिर्फ सम्राट चौधरी का नाम ही सुक्षाया। बताया जा रहा है कि कल 11 बजे शपथ लेंगे सम्राट चौधरी।
यह भी पढ़ें: बिहार में नीतीश राज खत्म! सुशासन बाबू के उन संघर्षों की कहानी जो आपने शायद ही सुनी होगी, जानिए पूरी टाइमलाइन
दिलीप जायसवाल ने क्या कहा?
बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जस्यवाल ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, “सर्वसम्मति से हमने विजय कुमार सिन्हा के प्रस्ताव का समर्थन किया और हमारे पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी होंगे। अब हम NDA की बैठक में जा रहे हैं, NDA की बैठक में उन्हें NDA का नेता चुना जाएगा।
#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जस्यवाल ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, “सर्वसम्मति से हमने विजय कुमार सिन्हा के प्रस्ताव का समर्थन किया और हमारे पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी होंगे। अब हम NDA… pic.twitter.com/1MIPyiZ0HF — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
