Bihar Election: बिहार चुनाव में इस भोजपुरी एक्ट्रेस का नामांकन रद्द, मढ़ौरा सीट पर पटल जाएगा समीकरण?
Bihar Election में छपरा जिले के मढ़ौरा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार, भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। जानिए ऐसा क्यों हुआ और अब क्या करेंगे चिराग?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
सीमा सिंह का नामांकन रद्द, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र की चुनावी जंग में एक बड़ा मोड़ आ गया है। यहां से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर नामांकन दाखिल करने वाली भोजपुरी फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है।
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दस्तावेजों में पाई गई तकनीकी खामियों के कारण निर्वाचन पदाधिकारी ने यह फैसला लिया। मढ़ौरा विधानसभा सीट पर बदला चुनावी गणित अब पलटता हुआ दिखाई दे रहा है। सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने हाल ही में लोजपा (रामविलास) के टिकट पर इस सीट से अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराई थी। उनके नामांकन रद्द होने की खबर आने के बाद मढ़ौरा सीट पर चुनावी समीकरणों में बड़े बदलाव की संभावना बढ़ गई है।
क्यों रद्द हुआ नामांकन?
जानकारी के अनुसार, सीमा सिंह ने जैसे ही लोजपा (रामविलास) के टिकट पर मढ़ौरा से अपना नामांकन दाखिल किया, उनके दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान ही यह पाया गया कि उनके जमा किए गए दस्तावेजों में तकनीकी खामियां मौजूद थीं। इन खामियों को देखते हुए, निर्वाचन पदाधिकारी ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए, उनका नामांकन रद्द करने का निर्णय लिया। यह घटनाक्रम लोजपा (रामविलास) के लिए चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
अब आगे क्या होगा?
सीमा सिंह का नामांकन रद्द होने के बाद अब मढ़ौरा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इस महत्वपूर्ण सीट पर किसे अपना नया उम्मीदवार बनाती है। पार्टी को जल्द ही कोई वैकल्पिक चेहरा ढूंढना होगा ताकि चुनावी मैदान में अपनी पकड़ मजबूत की जा सके।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का हर इंच अब ब्रह्मोस की रेंज में, राजनाथ सिंह बोले: ऑपरेशन सिंदूर तो बस एक ट्रेलर था
इसके अलावा, अब यह भी देखना बाकी है कि क्या सीमा सिंह इस फैसले को स्वीकार करेंगी, या फिर वह निर्वाचन पदाधिकारी के इस निर्णय के खिलाफ अपील दायर करेंगी। क्योंकि यह सीट लोजपा के लिए महत्वपूर्ण थी, इसलिए संभावना है कि पार्टी जल्द ही इस पर अपनी रणनीति स्पष्ट करेगी। सीमा सिंह के बाहर होने से अन्य दलों के उम्मीदवारों को लाभ मिल सकता है, जिससे मढ़ौरा सीट का चुनावी गणित पूरी तरह से बदल गया है।
