- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election Exit Poll 2025 Nda Vs Mahagathbandhan Results Prediction
इस एग्जिट पोल ने पलटा बिहार का गेम..भाजपा-JDU का सूपड़ा साफ! लोकसभा में BJP को बताया था बहुमत से दूर
Bihar Exit Poll: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 243 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इस चुनाव में मुख्य रूप से एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

इस एग्जिट पोल ने पलटा बिहार का गेम..भाजपा-JDU का सूफड़ा साफ! लोकसभा में BJP को बताया था बहुमत से दूर
Bihar Election Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों पर मतदान पूरा होने के बाद अब एग्जिट पोल का दौर शुरू हो गया है। मतदान समाप्त होने के बाद मंगलवार को जहां अधिकतर सर्वे एजेंसियां एनडीए की सरकार बनती दिखा रही हैं, वहीं दूसरी ओर डीबी लाइव और इलेक्टलाइन के सर्वे में महागठबंधन की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं।
डीबी लाइव के सर्वे के अनुसार एनडीए को 95 से 109, महागठबंधन को 130 से 144 और अन्य को शून्य से आठ सीटें मिलने की संभावना है। मिथिला, तिरहूत, सीमांचल और अंग क्षेत्र में महागठबंधन बेहतर प्रदर्शन करता दिख रहा है, जबकि शाहबाद, मगध और कोसी में कड़ी टक्कर देखी जा रही है।
लोकसभा में क्या था अनुमान?
इलेक्टलाइन ऑफ इंडिया एजेंसी के सर्वे ने लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 207-241 सीटें आने का अमुमान लगाया था। जबकि इंडिया ब्लॉक 255-290 सीटें जीता रहा था। हालांकि लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला था लेकिन भाजपा अकेले दम पर सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुई।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
इस सर्वे ने यूपी में कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया था, जो काफी हद तक सही साबित हुआ था। जिसमें एनडीए को 46-48 सीटें मिलने का अनुमान था तथा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस वाले इंडिया ब्लॉक को 32-34 सीटें।
क्या कहते हैं अन्य एग्जिट पोल
अधिकांश एग्जिट पोल ने एनडीए को 130-167 सीटों के साथ महत्वपूर्ण बढ़त दी थी। औसत एग्जिट पोल एनडीए को 147 सीटों की बढ़त देते हैं। यह पिछले अनुमान से लगभग 20 सीटें अधिक है। महागठबंधन को 70 से 102 सीटें मिलने का अनुमान है। 2020 में, महागठबंधन ने 110 सीटें जीती थीं।
दूसरे चरण में करीब 69 प्रतिशत मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग तीन करोड़ 70 लाख मतदाताओं में से करीब 69 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए 1,302 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद कर दिया ।
1995 से भी बेहतर फीडबैक: तेजस्वी
1 पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने दावा किया कि उन्हें बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। “1995 से भी बेहतर फीडबैक सामने आया है। सभी ने भारी मतदान किया। जनता ने इस सरकार के खिलाफ वोट दिया। इस बार बदलाव होने वाला है।”
यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll: इस एग्जिट पोल ने बढ़ाई नीतीश की टेंशन…मुंह के बल गिरी JDU, जानिए किसे दिया बहुमत?
आपको बता दें कि जर्नो मिरर के एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती हुई दिखाई रही है। बाकी जितने भी एग्जिट पोल सामने आए हैं उनके मुताबिक एनडीए को औसतन 150 से 165 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। जिसका मतलब यह है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने वाली है।
Bihar election exit poll 2025 nda vs mahagathbandhan results prediction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
May 18, 2026 | 01:11 PMगोंदिया में सरकारी खरीदी केंद्रों पर धान बिक्री बढ़ी, करोड़ों का भुगतान; हजारों किसानों को राहत
May 18, 2026 | 01:11 PMInstagram के नए Instants फ़ीचर से हुए परेशान? इस आसान तरीके से करें बंद
May 18, 2026 | 01:10 PMED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
May 18, 2026 | 01:09 PMShivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
May 18, 2026 | 01:02 PMसैलून में आराम से बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ‘पूरा नवाब है’
May 18, 2026 | 01:01 PMप्रधानमंत्री आवास योजना में पालघर जिले को राज्य में दूसरा स्थान, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
May 18, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














