Bihar Chunav: चिराग ने घोषित किए आधे उम्मीदवार, LJP की पहली लिस्ट जारी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चिराग पासवान ने 14 उम्मीदवारों की जगह दी है।
bihar-election-2025-chirag-paswan-declares-ljp-first-list-check-ticket-details
एलजेपी (R) ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

LJP Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चिराग पासवान ने 14 उम्मीदवारों की जगह दी है। चिराग की पार्टी एनडीए के अंतर्गत बिहार की 29 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है।

एनडीए में सीट बंटवारे की तहत मिली सीटों के लिहाज से देखें तो चिराग पासवान ने आधे उम्मीदवारों के नाम जाहिर कर दिए हैं। चिराग पासवान की पहली लिस्ट में कई चौंकाने वाले चेहरों को भी जगह दी गई है।

चिराग ने किसे कहां से दिया टिकट

क्रमांक विधानसभा उम्मीदवार
1 गोविंदगंज राजू तिवारी
2 सिमरी बख्तियारपुर संजय कुमार सिंह
3 दरौली विष्णु देव पासवान
4 गड़खा सीमांत मृणाल
5 साहेबपुर कमाल सुरेंद्र कुमार
6 बखरी संजय कुमार
7 परबत्ता बाबूलाल शौर्य
8 नाथनगर मिथुन कुमार
9 पालीगंज सुनील कुमार
10 ब्रह्मपुर हुलास पांडे
11 डेहरी राजीव रंजन सिंह
12 बलरामपुर संगीता देवी
13 मखदुमपुर रानी कुमारी
14 ओबरा प्रकाश चंद्र

NDA ने 134 सीटों पर उतारे कैंडिडेट

एनडीए के सभी दलों को मिलाकर देखा जाए तो अब तक बीजेपी ने दो किस्तों में 83 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसके साथ ही जनता दल यूनाईटेड ने भी 37 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 14 उम्मीदवारों को मिलाकर कुल एनडीएन ने कुल 134 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

101 सीटों पर चुनाव लड़ रही BJP-JDU

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड इस बार बिहार में बराबर सीटों पर चुनाव लड़ी रही हैं। दोनों ही दलों ने 101-101 सीटों को अपने खाते में रखा है। अब बीजेपी 101 में 83 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

और किसा पार्टी को मिली कितनी सीटें

एनडीए के बाकी घटक दलों में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। जबकि उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्च को 6-6 सीटे दी गई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com