Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Cabinet Expansion: 7 में से 6 करोड़पति…एक की संपत्ति सिर्फ 50 लाख, जानिए कितने अमीर हैं बिहार के नए-नवेले मंत्री?

bihar new ministers net worth: मंत्रिमंडल विस्तार में जिन 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया है, उनकी संपत्ति और उनके ऊपर कितने केस हैं? चलिए इसके बारे में जानते हैं...

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 26, 2025 | 05:48 PM

बिहार के नए मंत्री (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। बीजेपी के कोटे से 7 नए चेहरों को मौका मिल रहा है। बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में जिन 7 विधायकों के नाम आए हैं, उनसे संकेत मिलते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण का खास ध्यान रखा गया है।

भाजपा कोटे से 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी ने शपथ ली। उन्होंने मैथिली में शपथ पत्र पढ़ा। इसके बाद बिहारशरीफ से भाजपा विधायक सुनील कुमार, दरभंगा की जाले विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, मुजफ्फरपुर की साहेबगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजू सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

सीतामढ़ी जिले की रीगा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मोतीलाल प्रसाद, अमनौर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार उर्फ ​​मंटू, सिकटी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विजय मंडल ने शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। एनडीए को सबसे ज्यादा सीटें देने वाले मिथिला क्षेत्र से 4 विधायक मंत्री बने। मंत्रिमंडल विस्तार में जिन 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया है, उनकी संपत्ति और उनके ऊपर कितने केस हैं इसके बारे में जानते हैं…

सम्बंधित ख़बरें

Ram Mandir Controversy: सनातन और संतों का अपमान…संसद परिसर में पप्पू यादव के भगवा लिबास पर भड़की बीजेपी

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बीच देवेश कुमार ने छोड़ी MLC सीट, क्या अब बच जाएगी मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी?

दतिया उपचुनाव: वोटिंग प्रतिशत 9% घटा, क्या BJP पर भारी पड़ेंगे नरोत्तम के आंसू- नवभारत लाइव का सटीक विश्लेषण

सम्राट चौधरी हाय-हाय, अनपढ़ मुख्यमंत्री हाय-हाय! जब CM के सामने ही लगने लगे नारे, फिर जो हुआ… देखें VIDEO

करोड़पति हैं कृष्ण कुमार मंटू

कृष्ण कुमार मंटू सारण के अमनौर से विधायक हैं। उनके पास 7,25,94,470 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनकी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की है। उनके खिलाफ दर्ज मामलों की बात करें तो उन पर 9 मामले दर्ज हैं।

विजय कुमार मंडल पर 1 मामला

भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल भी मंत्री बन गए हैं। वे अररिया के सिकटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पास कुल 1 करोड़ रुपए की संपत्ति है। विजय कुमार मंडल भी 10वीं तक पढ़े हैं। भाजपा विधायक पर मामलों की बात करें तो उन पर 1 मामला दर्ज है।

राजू कुमार सिंह पर 10 मामले

राजू कुमार सिंह 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी के टिकट पर मुजफ्फरपुर के साहिबगंज विधानसभा क्षेत्र से जीते थे। उन्होंने हाल ही में वीआईपी के दो अन्य विधायकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब वे मंत्री बनने जा रहे हैं। उनके पास कुल 9 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की है। उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की संख्या 10 है।

संजय सरावगी की खुली किस्मत

दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी की किस्मत खुल गई है। वे मंत्री बनने जा रहे हैं। उनके पास कुल 5 करोड़ की संपत्ति है। उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की बात करें तो उनके खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने स्नातकोत्तर एमबीए किया है।

वकील हैं जीवेश मिश्रा

दरभंगा के जाले से विधायक जीवेश मिश्रा ने एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उनके पास 2 करोड़ की संपत्ति है। आपराधिक मामलों की बात करें तो उनके खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं। जीवेश मिश्रा उन विधायकों में से एक हैं जो इस बार मंत्री बनने जा रहे हैं।

बिहार की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5 करोड़ी हैं सुनील कुमार

सुनील कुमार बिहारशरीफ के नालंदा से विधायक हैं। आज वे भी मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके पास 2 करोड़ की संपत्ति है। आपराधिक मामलों की बात करें तो उनके खिलाफ 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

सबसे गरीब हैं मोती लाल

शपथ लेने वाले 7 मंत्रियों में आखिरी नाम सीतामढ़ी के रीगा से विधायक मोती लाल प्रसाद का है। 58 वर्षीय मोती लाल प्रसाद के पास सिर्फ 50 लाख की संपत्ति है। आपराधिक मामलों की बात करें तो इस बीजेपी विधायक के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है।

Bihar cabinet expansion know how rich are new ministers of bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2025 | 05:48 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • BJP
  • Nitish Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.