

Bihar Bus Accident: बिहार में NH-727 के बेतिया-लौरिया सेक्शन पर सड़क हादसे की खबर है। यह दुखद घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बसवरिया और परौटोला के बीच हुई।
गोरखपुर से बेतिया जा रही 'शाही' बस ने सड़क किनारे 'छठीहार' समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम देख रहे लोगों के एक समूह को कुचल दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को धर्मेंद्र दुबे के घर पर 'छठीहार' का कार्यक्रम हो रहा था।
उनका घर NH-727 के किनारे स्थित है। कार्यक्रम के तहत घर के बाहर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। स्थानीय लोग सड़क किनारे खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे, तभी यह भयानक हादसा हुआ।
खबर अपडेट हो रही है...