औरंगाबाद में साले-बहनोई बाइक से गिरे, पासपोर्ट बनवाने निकले थे; सऊदी अरब जाने की थी तैयारी

Bihar Accident News: औरंगाबाद में बाइक सवार दो युवक पासपोर्ट बनवाने के लिए घर से निकले थे लेकिन वे बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को सड़क से उठाया।
Aurangabad road accident Injured people
घायलों का अस्पताल में इलाज करते डॉक्टरसोर्स: फोटो नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पासपोर्ट बनाने निकलते समय हुआ हादसे का शिकार

  • सऊदी अरब की कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया है

  • घटनास्थल पर ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सड़क से उठाया

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद जिले में एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कुशवाहा नगर के पास की है, जहां सड़क पर एक कुत्ता अचानक सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उस पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। घायलों की पहचान हसपुरा प्रखंड के चौली गांव निवासी नरेश साव के पुत्र सुजित कुमार और इटवा गांव निवासी कन्हाई साव के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। 

दोनों आपस में साले-बहनोई बताए जा रहे हैं। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद पासपोर्ट कार्यालय जा रहे थे। घायल राजेश ने बताया कि उसका पासपोर्ट पहले ही बन चुका था, लेकिन उसके साले सुजित का पासपोर्ट अभी नहीं बना था। उसी को बनवाने के लिए वे दोनों सुबह इटवा से औरंगाबाद के लिए निकले थे। 

सऊदी अरब की कंपनी में किया है आवेदन

दोनों ने सऊदी अरब की एक निजी कंपनी में काम के लिए आवेदन किया था। कंपनी से बातचीत फाइनल हो चुकी थी और अगले महीने वीजा लगने के बाद दोनों को सऊदी जाना था। विदेश जाकर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना दोनों ने देखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही दोनों कुशवाहा नगर के पास पहुंचे, सड़क किनारे बैठा एक आवारा कुत्ता अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया। 

कुत्ते को बचाने के लिए राजेश ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। गिरने से दोनों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और वे खून से लथपथ हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान वहां मौजूद प्रिंस कुमार और अन्य ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाया और ऑटो की मदद से सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया। 

Aurangabad road accident Injured people
गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र अनुष्ठान शुरू, सीएम योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की कलश स्थापना

डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर बताई

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सुजित की हालत गंभीर बताई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। राजेश का भी इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सऊदी जाने की तैयारी में लगे युवकों के हादसे का शिकार होने से पूरे गांव में मायूसी छा गई है। औरंगाबाद पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com