औरंगाबाद के बाद नागपुर बेंच को उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट में मचा हड़कंप, भारी पुलिस बल तैनात

Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच और नागपुर बेंच को धमकी भरा मेल आया है। इस मेल में दोनों बेंचों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
औरंगाबाद के बाद नागपुर बेंच को उड़ाने की धमकी से बॉम्बे हाईकोर्ट में दहशत
औरंगाबाद के बाद नागपुर बेंच को उड़ाने की धमकी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नागपुर: बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच को धमकी भरा ईमेल आया है। ये मेल चेन्नई से आया है, जहां बेंच को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं, इस धमकी के बाद नागपुर बेंच को भी धमकी भरा मेल आ गया है। नागपुर बेंच को मद्रास टाइगर' के नाम से बम विस्फोट की धमकी मिली है। इस मेल के बाद दोनों बेंचों की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

औरंगाबाद बेंच को धमकी भरा मेल दोपहर 12 बचे के करीब आया था। जिसके बाद हाईकोर्ट इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साथ ही कोर्ट के सभी दरवाजों के सामने सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने के लिए आगे की जांच भी कर रही है कि यह ईमेल किसने भेजा है।

ये ही हाल नागपुर बेंच का भी है, जिसकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात है। ये धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे कोर्ट परिसर में जांच चल रही है और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि पुलिस द्वारा उठाए गए तत्काल कदमों के कारण स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

हालांकि, सुरक्षा बल सतर्क हैं और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कोर्ट की कार्यवाही भी सामान्य रूप से जारी रही। पुलिस व्यवस्था अपना काम कर रही है और कोर्ट की कार्यवाही चल रही है, साथ ही कोर्ट में पेश होने की इच्छा रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साइबर पुलिस धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है।

जानकारी के दौरान ये खबर सामने आई है कि इससे पहले भी मद्रास टाइगर के नाम पर कुछ अन्य शहरों में हाई कोर्ट की इमारतों को उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसलिए इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। इस मामले की पूरी जांच साइबर पुलिस विभाग को सौंप दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com