- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Elections 2025 Khajauli Constituency Vote And Caste Equation
खजौली विधानसभा: खजौली में NDA-INDIA गठबंधन में सीधा मुकाबला, RJD को जाति रणनीति की दरकार
- Written By: मनोज आर्या
Bihar Assembly Elections: इस बार खजौली सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। एनडीए अपने पारंपरिक वोटों के सहारे जीत दोहराने की कोशिश करेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के मधुबनी जिले में स्थित खजौली विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास बताता है कि इस सीट पर जीत का परचम केवल उसी दल का लहराता है, जिसे जनता दल (यूनाइटेड) का अप्रत्यक्ष सहयोग प्राप्त होता है। खजौली विधानसभा सीट झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत है और 17 बार चुनाव हो चुके हैं। यह सीट मिथिला क्षेत्र के उपजाऊ मैदानी इलाकों में स्थित है, जहां कमला बलान और बछराज नदियाँ बहती हैं। इन नदियों के कारण यहाँ हर साल बाढ़ की समस्या पैदा हो जाती है, जो कि यहाँ का एक प्रमुख चुनावी मुद्दा है।
JDU के साथ बदलता है भाग्य
खजौली सीट पर सबसे ज्यादा छह बार कांग्रेस और चार बार भाजपा चुनाव जीत चुकी है। इस सीट की खासियत राजनीतिक अस्थिरता रही है, जहाँ 1952 से लेकर 2010 तक आरक्षण का दर्जा भी बार-बार बदलता रहा।
JDU के गठबंधन का असर दिखता है
2015 के चुनाव में जदयू के राजद के साथ जाने की वजह से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा और राजद ने सीट आसानी से जीत ली। लेकिन 2020 के चुनाव में जदयू के एनडीए को समर्थन देने के बाद भाजपा ने फिर से वापसी की और राजद विधायक सीताराम यादव को 22,689 वोटों से हराया। इस बाते से यह स्पष्ट है कि जदयू ने इस सीट से भले ही कभी चुनाव न जीता हो, लेकिन इसके आधार वोट का हस्तांतरण ही जीत या हार सुनिश्चित करता है।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP ने बोला हमला, कहा- स्टेडियम से कमरों तक सिमट गया है अलायंस, TMC को लेकर कही ये बात
Explainer: क्या सत्ता से बाहर हो जाती BJP? INDIA गठबंधन की एक गलती ने कैसे बदल दिया राजनीतिक इतिहास?
INDIA Alliance: सड़क से संसद तक मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, इंडिया ब्लॉक की बैठक में 5 मुद्दों पर बनी सहमति
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने भरी हुंकार; खरगे ने बताया फुल प्लान
2025 का सीधा मुकाबला और राजद की चुनौती
इस बार खजौली सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। एनडीए के बैनर चले भाजपा एक बार फिर जदयू के संगठनात्मक समर्थन और अपने पारंपरिक वोटों के सहारे जीत दोहराने की कोशिश करेगी। वहीं इंडिया गठबंधन के साथ राजद के लिए इस सीट पर जीत का परचम फहराना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन अगर वह जीत चाहता है तो उसे जातिगत समीकरण पर विशेष रणनीति बनानी पड़ेगी, जदयू के खेमे के कुछ वोट खींचने पड़ेंगे।
राजद को अगड़े वोट कम मिलते है। ये वोट परंपरागत रूप से भाजपा के साथ हैं और सीटों के बंटवारे और अल्पसंख्यक-यादव समीकरण को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
ऐसे हैं वोटर
खजौली में कुल 3,14,426 वोटर हैं, जिनमें 1,64,535 पुरुष और 1,49,887 महिला मतदाता हैं।
ये भी पढ़ें: जाले विधानसभा: वामपंथ से दक्षिणपंथ तक, लगातार किसी एक दल को नहीं मिला समर्थन; अब किसके सिर सजेगा ताज
खजौली सीट के प्रमुख मुद्दे
1. बाढ़ की समस्या: कमला बलान और बछराज नदियों से होने वाली क्षति को लेकर लोग नाराज हैं और स्थायी समर्थन चाहते हैं।
2. कृषि संकट: सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था न होना और मानसून पर अत्यधिक निर्भरता होने से खेती को नुकसान होता है।
3. रोजगार: ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहाँ पलायन की समस्या भी एक मुद्दा है। लोग यहां पर स्थानीय स्तर पर रोजगार की मांग कर रहे हैं।
2025 का चुनाव एक बार फिर यह साबित करेगा कि खजौली में जनता किस गठबंधन को बहुमत देती है, और जदयू का ‘साइलेंट समर्थन’ किस ओर जाता है।
Bihar assembly elections 2025 khajauli constituency vote and caste equation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जायकवाड़ी में थमा पानी, शहर की प्यास पर संकट! क्या फेल हो जाएगी 50 MLD अतिरिक्त पानी की योजना?
Jun 08, 2026 | 08:07 PMHeight Growth Foods: बच्चों की हाइट कैसे बढ़ेगी? डाइट में शामिल कर दें ये चीजें, फिर देखिए कमाल
Jun 08, 2026 | 08:01 PMभतीजे के चक्कर में छिनी भुजबल की राज्यसभा सीट? सुप्रिया सुले की सहानुभूति के बाद अब घर वापसी की अटकलें तेज
Jun 08, 2026 | 07:51 PMहोम-ऑटो लोन लेने वालों को बड़ा झटका! देश के 62% लोगों पर गिरेगी गाज, RBI बदलने जा रहा है यह नियम
Jun 08, 2026 | 07:49 PMINDIA गठबंधन की बैठक पर BJP ने बोला हमला, कहा- स्टेडियम से कमरों तक सिमट गया है अलायंस, TMC को लेकर कही ये बात
Jun 08, 2026 | 07:45 PMअसम मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास रखे कई महत्वपूर्ण मंत्रालय
Jun 08, 2026 | 07:38 PMअमरावती में बच्चू काडू की बड़ी मांग; सरकार किसान Kisan Karj Mafi Yojana में करें बदलाव
Jun 08, 2026 | 07:36 PMवीडियो गैलरी

Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM













