-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Assembly Elections 2025 Harsiddhi Vidhansabha Seat Caste And Vote Equation
हरसिद्धि विधानसभा: आरक्षित हरसिद्धि सीट पर BJP की राह मुश्किल! इस बार RJD से सीधा मुकाबला
- Written By: मनोज आर्या
Bihar Assembly Elections: हरसिद्धि के नतीजों ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की किंगमेकर वाली भूमिका को उजागर किया है। भाजपा की जीत (2010 और 2020) तब हुई, जब जदयू उसके साथ गठबंधन में थी।

बिहार विधानसभा सीट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक हलकों में एक महत्वपूर्ण आरक्षित सीट बन गया है। हरसिद्धि और तुरकौलिया प्रखंडों से मिलकर बनी इस सीट का गठन 1951 में हुआ था। वर्ष 2008 के परिसीमन आयोग की सिफारिश पर यह सीट सामान्य वर्ग से बदलकर अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित कर दी गई, जिसके बाद से यहां तीन बार चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में मुख्य रूप से भाजपा और राजद आमने-सामने रहे हैं। यह क्षेत्र पूरी तरह से ग्रामीण है, जहां की राजनीति में जातिगत समीकरण और गठबंधन की स्थिति निर्णायक भूमिका निभाती है।
कांग्रेस से भाजपा तक का सफर
इस सीट पर शुरुआती दशकों में कांग्रेस का बोलबाला रहा। पहले दस चुनावों में से आठ पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। इस क्षेत्र की राजनीति में मोहम्मद हिदायतुल्लाह खान का नाम विशेष महत्व रखता है, जिन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चार बार जीत दर्ज की और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। 1990 के दशक में जनता दल ने और 2005 के दोनों चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी ने यहां सफलता हासिल की।
आरक्षित सीट बनने के बाद हाल के वर्षों में मुकाबला कड़ा हुआ है। साल 2010 और 2020 में भाजपा के कृष्णानंदन पासवान ने जीत हासिल की। वहीं 2015 में राजद उम्मीदवार राजेंद्र कुमार से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
संसद के मकर द्वार पर भिड़े NDA और INDIA गठबंधन! आमने-सामने आए सांसद, जमकर हुई नारेबाजी- VIDEO
अटकलों पर लगा विराम: जयंत पाटिल का बयान-मीडिया मुझे कई बार वित्त मंत्री बना चुका है, मैं किसी रेस में नहीं
क्या फिर एक होगी NCP? शरद पवार की NDA में एंट्री पर BJP ने साफ किया रोडमैप, रखी ये शर्त
NDA में फूट…या अखिलेश यादव के खिलाफ घेराबंदी! यूपी के 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP-R; चिराग पासवान का ऐलान
‘किंगमेकर’ की भूमिका में जदयू
हरसिद्धि के नतीजों ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की किंगमेकर वाली भूमिका को उजागर किया है। भाजपा की जीत (2010 और 2020) तब हुई, जब जदयू उसके साथ गठबंधन में थी, जबकि 2015 में जब जदयू, राजद गठबंधन के साथ थी, तब राजद ने सीट जीती। यह दिखाता है कि यह सीट NDA गठबंधन की संगठनात्मक शक्ति और वोटों के हस्तांतरण पर बहुत अधिक निर्भर करती है। दिलचस्प बात यह भी है कि आरक्षित सीट बनने के बाद राजद ने हर बार नया उम्मीदवार उतारा है, जबकि भाजपा कृष्णानंदन पासवान पर भरोसा करती रही है।
लोकसभा चुनाव 2024 का झटका
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के लिए चिंता का विषय बन गई है। पूर्वी चंपारण से भाजपा के वरिष्ठ नेता राधा मोहन सिंह सांसद तो बने, लेकिन हरसिद्धि विधानसभा खंड में उन्हें महागठबंधन समर्थित विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राजेश कुशवाहा से पीछे रहना पड़ा। लोकसभा चुनाव का यह परिणाम राजद गठबंधन के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है और यह संकेत देता है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला एकतरफा नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: अररिया विधानसभा: 56% मुस्लिम वोटर वाला अररिया NDA के लिए बड़ी चुनौती, क्या इस बार टूटेगा रिकॉर्ड?
जनसांख्यिकी और 2025 की चुनौती
2024 तक हरसिद्धि विधानसभा में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2.78 लाख हो गई है। 2020 के आंकड़ों के अनुसार, यहां 43,000 से अधिक अनुसूचित जाति और करीब 50,000 मुस्लिम मतदाता शामिल हैं, जो चुनावी समीकरण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2025 का विधानसभा चुनाव हरसिद्धि में कड़ा और दिलचस्प संघर्ष लेकर आएगा। भाजपा यहां अपनी मजबूत पैठ को बरकरार रखने की कोशिश करेगी, वहीं राजद गठबंधन लोकसभा चुनाव में मिली बढ़त को भुनाने और आरक्षित सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पूरा ज़ोर लगाएगा।
Bihar assembly elections 2025 harsiddhi vidhansabha seat caste and vote equation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMभारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
Jul 24, 2026 | 05:08 PMबांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
Jul 24, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














